बुधवार के दिन घर के इस स्थान पर जरूर रखें थोड़ी सी घास, बढ़ने लगेगा धन-वैभव

बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन जहां एक ओर भगवान गणेश की पूजा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और विघ्नों का नाश होता है तो वहीं, दूसरी ओर बुधवार के दिन बुध ग्रह की आराधना करने से नौकरी, व्यापार, शिक्षा आदि में उन्नति के मार्ग खुलते हैं एवं बुद्धि तीव्र बनती है। इसी कड़ी में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि बुधवार के दिन अगर कुछ ज्योतिष उपाय किये जाएं तो इससे कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है घर में घास रखना। घर में श्री गणेश की प्रिय दूर्वा रखने से श्री गणेश की कृपा प्राप्त होती है, लेकिन किसी भी गार्डन या बगीचे में उगने वाली थोड़ी सी घास घर में बुधवार के दिन रखने से कई लाभ मिल सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बुधवार के दिन घर में घास रखने से क्या होता है?
घास को उत्तर दिशा में रखने से धन के देवता कुबेर और बुध ग्रह की कृपा प्राप्त होती है जिससे आय के नए स्रोत खुलते हैं और घर में धन का प्रवाह बढ़ने लगता है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्कशक्ति और वाणी का कारक है। घर में घास रखने से बुध मजबूत होता है जिससे आपकी बुद्धि तेज़ होती है, फैसले लेने की क्षमता बढ़ती है और छात्रों की एकाग्रता में सुधार होता है।
बुध ग्रह वाणी का भी प्रतिनिधित्व करता है। अगर किसी को बोलने में परेशानी है तो घास रखने और भगवान गणेश की पूजा करने से वाणी दोष दूर होते हैं और व्यक्ति की बातचीत की कला में निखार आता है। इसे घर में रखने और गणेश जी को अर्पित करने से आपके जीवन के सभी संकट, रुकावटें और विघ्न दूर होते हैं जिससे आपके काम बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं।
यह भी पढ़ें: बुधवार के दिन करें इन 5 में से कोई 1 काम, परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा
यह एक पवित्र वस्तु मानी जाती है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मकता, सुख और शांति का माहौल बना रहता है। हालांकि यह भी जरूरी है कि घर में अगर आप घास रख रहे हैं तो उसकी दिशा सही हो क्योंकि दिशा गलत होने पर इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है और सकारात्मक परिणाम के बजाय नकारात्मकता हावी हो सकती है।
उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर और बुध ग्रह की दिशा माना जाता है। इस दिशा में घास रखने से बुध ग्रह शांत होते हैं और धन-वैभव में वृद्धि होती है। ऐसे में थोड़ी सी ताज़ी हरी घास लें और इसे एक छोटी साफ कटोरी या पात्र में रखकर बुधवार के दिन घर की उत्तर दिशा में किसी साफ और ऊंचे स्थान पर रख दें। ध्यान रखें कि घास सूखी न हो, समय-समय पर इसे बदलते रहें।
यह भी पढ़ें: Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने के क्या लाभ हैं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।