हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन मां दुर्गा की पूजा गुप्त साधना के साथ की जाती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और इतना ही नहीं, अगर किसी जातक को बुरी नजर लगी है तो इस दिन मां दुर्गा की पूजा से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में मां दुर्गा को 9 दिन किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पहले दिन मां काली को लगाएं भोग
मां काली को शहद अत्यंत प्रिय है। गुप्त नवरात्रि में इनकी पूजा के बाद विशेष रूप से शहद का भोग लगाना चाहिए। श्रीफल भी अर्पित किया जाता है।
दूसरे दिन मां तारा को लगाएं भोग
मां तारा को प्रसन्न करने के लिए तिल मिश्रित घी से होम किया जाता है। इनके भोग में केले को भी शामिल किया जा सकता है।
तीसरे दिन मां त्रिपुर सुंदरी को लगाएं भोग
त्रिपुर सुंदरी को सौंदर्य और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। इन्हें खीर, फल और मिठाई का भोग लगाया जा सकता है।
चौथे दिन मां मां भुवनेश्वरी को लगाएं भोग
मां भुवनेश्वरी को ज्ञान और शक्ति की देवी कहा जाता है। इन्हें दूध से बनी मिठाइयां और फल अर्पित किए जाते हैं।
पांचवें दिन मां छिन्नमस्ता को लगाएं भोग
माँ छिन्नमस्ता को गुड़ से बनी चीजें और लाल फूल विशेष रूप से पसंद हैं। इसका भोग लगाने से व्यक्ति को सभी समस्याएं दूर हो सकती है।
छठे दिन मां त्रिपुर भैरवी को लगाएं भोग
मां त्रिपुर भैरवी को हलवा, पूरी और लाल फल का भोग लगाया जाता है। मां त्रिपुर सुंदरी को भोग लगाने से मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
सातवें दिन मां धूमावती को लगाएं भोग
धूमावती देवी विधवा स्वरूप में मानी जाती हैं, इसलिए सुहागिन स्त्रियां इनकी पूजा नहीं करतीं। इन्हें काले तिल, उड़द दाल से बनी चीजें और खिचड़ी का भोग लगाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दिन इन खास मंत्रों के जाप से मिलेगा सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद
आठवें दिन मां बगलामुखी को लगाएं भोग
मां बगलामुखी शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली मानी जाती हैं। इन्हें हल्दी से बनी चीजें, जैसे बेसन के लड्डू या पीले रंग की मिठाइयां अर्पित की जाती हैं।
नौवे दिन मां मातंगी को लगाएं भोग
मां मातंगी कला, संगीत और ज्ञान की देवी हैं। इन्हें खीर, मीठे चावल और हरे फल का भोग लगाया जाता है। इससे व्यक्ति को सभी क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से है शुरू? जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा का महत्व
दसवें दिन मां कमलात्मिका को लगाएं भोग
मां कमलात्मिका धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी हैं। इन्हें कमलगट्टे की खीर, श्रीफल, मखाने की खीर और मिठाइयां अर्पित की जाती हैं। इससे व्यक्ति के जीवन में धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों