herzindagi
significance of offering honey on ashok tree

अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाने से क्या होता है?

जहां एक ओर अशोक के पेड़ की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है तो वहीं, कुछ विशेष चीजें पूजा के दौरान अर्पित करने से कई प्रकार के लाभों की प्राप्ति होती है।
Editorial
Updated:- 2024-12-31, 15:01 IST

हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे पेड़-पौधे बताये गए हैं जिनकी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है अशोक का पेड़। जहां एक ओर अशोक के पेड़ की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है तो वहीं, कुछ विशेष चीजें पूजा के दौरान अर्पित करने से कई प्रकार के लाभों की प्राप्ति होती है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाने से क्या होता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाने के क्या लाभ हैं? (Ashok Ke Ped Mein Shahad Chadhane Ke Kya Labh Hain?)

ashok ke ped mein shahad chadhane ke niyam

अशोक के पेड़ को लेकर ऐसा माना जाता है कि इस पेड़ की पूजा से शोक का नाश होता है और जीवन के दुखों में कमी आती है। वहीं, शहद को अगर अशोक के पेड़ में पूजा के दौरान अर्पित किया जाए तो इससे भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं क्योंकि अशोक के पेड़ में महादेव का वास होता है।

यह भी पढ़ें: Ashok Leaves: अशोक के ये चमत्कारी पत्ते बना सकते हैं आपका हर बिगड़ा काम 

शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि अगर किसी कारण से आप शिवलिंग पर शहद नहीं अर्पित कर पा रहे हैं तो अशोक के पेड़ में शहद चढ़ा सकते हैं। इससे उतना ही फल व्यक्ति को प्राप्त होगा जितना कि शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से होता है। अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाने से शुभता आती है।

ashok ke ped mein shahad chadhane ka tarika

अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाने से सौंदर्य, धन-संपदा, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य आदि में भी वृद्धि होती है क्योंकि इन सभी चीजों के कारक शुक्र ग्रह हैं जिनका वास अशोक के पेड़ में माना गया है। कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाना सर्वाधिक लाभकारी होता है।

यह भी पढ़ें: Ashok Ke Ped Ki Chhal: घर की इस दिशा में बांधे अशोक के पेड़ की छाल, मिलने लगेंगे ये लाभ 

अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाने से नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट होती है और सकारात्मकता बढ़ने लगती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर किसी प्रकार का वास्तु दोष हो तो वह भी दूर हो जाता है क्योंकि भगवान शिव शंकर शंभू को वास्तु शास्त्र का प्रमुख देवता माना गया है।

ashok ke ped mein shahad chadhane ka mahatva

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर अशोक के पेड़ में शहद चढ़ाने से कौन से लाभ प्राप्त होते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।