ज्योतिष शास्त्र में राहुदोष को बेहद अशुभ माना गया है। अगर किसी जातक की कुंडली में राहु दोष है, तो व्यक्ति को सभी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। साथ ही व्यक्ति को उत्तम परिणाम भी नहीं मिलते हैं। आपको बता दें, राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है। जब राहु किसी व्यक्ति की कुंडली में किसी विशेष भाव या ग्रह के साथ अशुभ योग बनाता है, तो राहु दोष होता है। यह दोष व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है। राहु दोष वाले व्यक्ति को व्यवसाय में बार-बार असफलता का सामना करना पड़ सकता है। विवाह में देरी या वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। धन हानि और आर्थिक तंगी हो सकती है। कानूनी परेशानियों में फंस सकते हैं। अब ऐसे में कुंडली में स्थित राहुदोष से छुटाकारा पाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जिसे करने से आपको लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अगर आपकी कुंडली में राहुदोष है, तो सोमवार के दिन सफेद चंदन के तिलक को आंखों के बीच और भुजा पर लगाने से लाभ हो सकता है। इसके अलावा आप भगवान शिव के मंत्रों का दाप कर सकते हैं।
अगर कुंडली में राहुदोष है, तो रोजाना सूर्य नमस्कार करना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
राहुदोष से छुटकारा पाने के लिए रोजाना तुलसी पूजन करें। ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है। साथ ही धन संबंधित समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - राहु-केतु ग्रह के प्रकोप से बचने के अचूक उपाय, पंडित जी से जानें
अगर किसी जातक की कुंडली में राहुदोष है, तो रोजाना भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें और शिव स्तोत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - किचन की एक सामग्री से दूर करें राहु दोष, जानें आसान उपाय
अगर किसी जातक की कुंडली में राहुदोष है, तो राहु यंत्र को धारण करने से भी राहु दोष का प्रभाव कम होता है। साथ ही शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।