(Astro tea leaves) हमारे रसोईघर में ऐसी सामग्री है, जो सेहत के साथ-साथ कुंडली में स्थित ग्रहों की स्थिति को भी मजबूत कर सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में चायपत्ती के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। जिसे करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम की प्राप्ति हो सकती है और राहुदोष से भी छुटकारा मिल सकता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से चायपत्ती के उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन चायपत्ती क का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और शनिदोष (शनिदोष उपाय) से भी छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं अगर आपकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है, तो शनिवार के दिन किसी भी व्यक्ति को लाल चाय अवश्य पिलानी चाहिए। इससे लाभ हो सकता है।
अगर सोमवार के दिन आपके घर कोई मेहमान आए, तो उसे दूध वाली चाय जरूर पिलाएं। इससे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं व्यक्ति को शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
चायपत्ती को किसी भी पौधे में डालें। इससे व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही चायपत्ती पौधे के लिऐ खाद्य के समान होता है। इससे पौधे को कोई नुकसान नहीं होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पौधे में चायपत्ती शुक्रवार के दिन डालें। इससे शुभ परिणाम मिलने लग जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
बुधवार (बुधवार मंत्र) के दिन थोड़ी सी चायपत्ती को एक कपड़े में बांधकर पानी में बहा दें। ऐसा करने से रोगदोष से छुटकारा मिल सकता है और अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है, तो उसे भी आराम मिल सकता है।
अगर आपको हमेशा बेवजह परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो शनिवार के दिन चायपत्ती की पानी को जरूर पीएं और किसी जरूरतमंद को चाय की पत्ती दान भी करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है, तो शनिवार के दिन चायपत्ती का पाउडर बनाकर उसे माथे पर लगाएं। इससे आपको लाभ हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।