Ahoi Ashtami 2023: 3 शुभ योग में है अहोई अष्टमी, पूजा के बाद इस तरह से करें व्रत का पारण

(Ahoi Ashtami 2023) हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। इस दिन संध्या के समय तारा देखकर व्रत का पारण किया जाता है।
वहीं कुछ महिलाएं चांद देखकर व्रत का पारण करती हैं। वहीं इस बार अहोई अष्टमी के दिन 3 शुभ योगों बन रहा है। जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है। अब ऐसे इस दिन व्रत का पारण किस विधि से करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में जानना जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अहोई अष्टमी शुभ योग (Ahoi Ashtami Shubhh Yog)

अहोई अष्टमी का व्रत दिनांक 05 नवंबर दिन रविवार को रखा जाएगा। इस अष्टमी तिथि का आरंभ दिनांक 04 नवंबर को मध्य रात्रि 01 बजे से होगी और इसका समापन दिनांक 05 नवंबर को देर रात 03:19 मिनट पर होगा। वहीं उदया तिथि के आधार पर दिनांक 05 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन रवि पुष्य योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इस योग में व्रत रखने ले दोगुने फल की प्राप्ति होती है।
इस विधि से करें व्रत का पारण (Ahoi Ashtami Vrat Paran)

- अहोई अष्टमी के दिन व्रत रखने वालों को ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में स्नान करना चाहिए और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद घर की दीवारों को अच्छे से साफ करें और उसपर अहोई माता की तस्वीर बनाएं। तस्वीर को सिंदूर या मिट्टी के बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Ahoi Ashatami 2023: अहोई अष्टमी के दिन इन उपायों से भगवान शिव और माता पार्वती की बनी रहेगी कृपा
- पश्चात पूजा अहोई माता की कथा पढ़ें औक मंत्रों का जाप जरूर करें। उनसे प्रार्थना करें कि उनके बच्चों की हमेशा करें।
- उसके बाद संध्या (संध्या आरती नियम) के समय रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग व्रत का पारण करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Ahoi Ashtami Puja Vidhi 2023: अहोई अष्टमी के दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन सामग्री
इस दिन पूजा के लिए कुल 01 घंटा 18 मिनट का समय है। इस दिन सूर्यास्त शाम 05 बजकर 33 मिनट पर होगा। इसलिए इससे पहले व्रत का पारण तारें और चांद को देखकर कर लें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और व्रत का पूर्ण फल भी मिलता है।
अहोई अष्टमी के दिन व्रत पारण के दौरान करें इस मंत्र का जाप (Chant Mantras during Vrat Paran)
व्रत का पारण करने से पहले इस मंत्र का 11 माला जाप जरूर करें। इससे संतान संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी।
- 'ॐ पार्वतीप्रियनंदनाय नमः'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।