(Ahoi Ashtami Puja Samagri List 2023) हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन खासकर अहोई माता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जिन महिलाओं को गर्भपात का सामना करना पड़ता है या गर्भ संबंधित समस्याएं होती हैं। उन्हें संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी का व्रत अवश्य करना चाहिए।
यह व्रत निसंतान दंपतियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में इस दिन किस विधि से पूजा-पाठ करना चाहिए और पूजा की सामग्री क्या है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि पूजा सामग्री क्या है और पूजा विधि क्या है।
जो महिलाएं अहोई अष्टमी के दिन व्रत रख रहीं हैं, उन्हें व्रत के दौरान माता के लिए रोली, चूड़ियां, काजल, लाल वस्त्र, सिंदूर, बिंदी, मां की तस्वीर, कागज पर बनी हुई तस्वीर अपने पास जरूर रखें। साथ ही जल भरा हुआ कलश, फल, फूल, अलावा, कच्चे चावल, मिठाई, गाय का दूध, मिट्टी का दीपक, गाय का घी, सिंघाड़ा, होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा अहोई व्रत कथा की किताब होना भी बेहद जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें - Ahoi Ashtami 2023: कब है अहोई अष्टमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
अहोई अष्टमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहूर्त मंत्र) में स्नान करें और व्रत संकल्प लें। पश्चात पूरे दिन निर्जला व्रत का पालन करें। अहोई माता की तस्वीर जरूर बनाएं, फिर संध्या के समय विधि के अनुसार माता अहोई की पूजा करें। मां को कुमकुम लगाएं। फूल अर्पित करें। मां के समक्ष घी का दीपक जलाएं। उन्हें हलवे का भोग अवश्य लगाएं। अंत में कथा पढ़कर घी के दीपक (दीपक जलाने के नियम) से माता की आरती अवश्य करें। रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण जरूर करें। इससे मां अहोई बेहद प्रसन्न होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Ahoi Ashtami 2023: जानें अहोई अष्टमी पर कैलेंडर बनाने का महत्व
अहोई अष्टमी के दिन 45 दिनों तक 11 माला इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम मिलने लग जाएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।