Krishna Janmashtami special : हिंदू धर्म में बहुत से देवी-देवताओं की पूजन अर्चना की जाती है। पूजा पाठ में फूलों का विशेष महत्व बताया गया है। सभी देवी देवताओं के अपने पसंदीदा फूल होते हैं। ऐसे में आज हम आपको लड्डू गोपाल के प्रिय फूलों के बारे में बताएंगे। लड्डू गोपाल की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें इन पुष्पों को जरूर चढ़ाएं और अपनी मनोकामना भगवान से कहें। भगवान श्री कृष्ण को साज श्रृंगार बेहद पसंद है ऐसे में आप उनके प्रिय फूलों से माला बनाकर भी उन्हें चढ़ा सकते हैं। लड्डू गोपाल जी के प्रिय फूलों के बारे में आपको शायद नहीं पता होगा, तो चलिए जान लें बिना देर किए ताकि आप भी उनके पूजन के लिए इन फूलों का इस्तेमाल कर सकें।
इन दोनों ही पौधों के फूल और पत्ते भगवान श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय है। लड्डू गोपल के पूजन में दौना और तुलसी की मंजरी अवश्य चढ़ाएं। मंजरी तोड़ते वक्त ध्यान रहे कि तुलसी की मंजरी रविवार और एकादशी का दिन न हो। इस दिन भूलकर भी तुलसी की मंजरी और पत्ते न तोड़ें। नियमित रूप से तुलसी की मंजरी चढ़ाने के अलावा आप तुलसी की मंजरी को लगातार श्री कृष्ण जी को चढ़ाते हुए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से बहुत पुण्य मिलता है और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
यह तो आप सभी को पता होगा कि जब भगवान श्री कृष्ण वृन्दावन में थे तब वे कई तरह के लीला किया करते थे। बता दें कि उस समय वृन्दावन में कदम्ब के पेड़ बहुत थे। जिस प्रकार शिव जी को बेल पेड़ बहुत पसंद है, वैसे ही श्री कृष्ण को कदम्ब का पेड़ पसंद है। ऐसे में कदम्ब का फूल जब भी मिले आप इसे लड्डू गोपाल को जरूर चढ़ाएं।
अपराजिता जिसे विष्णुकांता के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो यह फूल शनि देव और विष्णु जी को बेहद प्रिय है, इसलिए विष्णु जी को भी आप यह फूल जरूर चढ़ाएं। विष्णुकांता या अपराजिता का यह फूल दो रंगों में आता है एक सफेद और दूसरा नीला।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न
पारिजात का फूल अक्सर अश्विन मास में खिलता है। यह फूल भगवान श्री कृष्ण के द्वारा स्वर्ग से धरती पर लाया गया था। पारिजात (पारिजात फूल के फायदे) भगवान श्री कृष्ण को बहुत पसंद है साथ ही, यह भगवान शिव और माता लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय है।
होली के समय यह फूल आपको पेड़ में दिखेंगे। पलाश को टेशू और परसा के नाम से भी जाना जाता है। भगवान श्री कृष्ण को यह फूल बहुत पसंद है, ऐसे में आप गर्मियों में इस फूल को भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें। ऑरेंज कलर का यह फूल लड्डू गोपाल को पर चढ़ने के बाद और ही ज्यादा सुंदर लगने लगती है।
इसे भी पढ़ें: भगवान शिव पर चढ़ाएं धतूरे का फूल, मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram and Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।