herzindagi
Tulsi Ki Patti Ke Upay

Basil Astro: तुलसी की सूखी मंजरी हरी भरी कर देगी आपकी जेब, बस कर लें ये छोटा सा काम

शास्त्रों में तुलसी से जुड़े हर उपाय को सार्थक माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको तुलसी की मंजरी के कुछ बेजोड़ उपाय बताने जा रहे हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-11-10, 10:44 IST

Basil Astro: धार्मिक, आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक तीनों ही दृष्टि में तुलसी के पौधे को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। तुलसी से जुड़े उपाय भी बेहद सार्थक माने जाते हैं। तुलसी से जुड़े उपाय न सिर्फ घर में सुख समृद्धि लाते हैं बल्कि कई परेशानियों से निजात भी दिलाते हैं।

तुलसी की पत्ती हो या उसकी मिट्टी, घर की संपन्नता के लिए दोनों ही अचूक मानी जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे तुलसी की मंजरी की। तुलसी की मंजरी बेहद प्रभावकारी होती है। हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि तुलसी की मंजरी के उपायों को करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती और धन के नए नए स्रोत भी खुलते हैं। तो आइये जानते हैं मंजरी के उपायों के बारे में।

मां लक्ष्मी को चढ़ाएं तुलसी की मंजरी

manjari ke upay

नियमित रूप से हर शुक्रवार मां लक्ष्मी के चरणों में तुलसी की मंजरी चढ़ाएं। इससे न सर्फ घर में धन का आगमन होगा बल्कि मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) की कृपा भी बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें:Mahabharat: हिन्दू धर्म के इस महान ग्रंथ का पाठ करना क्यों माना जाता है अशुभ?

भगवान शिव को चढ़ाएं तुलसी

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यधिक प्रिय है। ऐसे में अगर तुलसी की मंजरियों को भगवान विष्णु के समक्ष अर्पित किया जाए तो इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, तुलसी की मंजरी को अगर भगवान शिव के चरणों में अर्पित किया जाए तो इससे रुका हुआ धन वापस आ जाता है और आय में वृद्धि होती है। ध्यान रहे कि भगवन शिव (भगवान शिव की तीसरी आंख का रहस्य) की पूजा में तुलसी वर्जित है किन्तु उसकी मंजरी को चढ़ाया जा सकता है।

यहां रखें तुलसी की मंजरी

tulsi ki manjari

मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है इसलिए लाल रंग के कपड़े में तुलसी की मंजरी तोड़कर रख लपेट दें और उस कपड़े को घर के उस स्थान पर रखें जहां आप अपना धन रखते हैं। इससे घर में बरकत हमेशा बनी रहेगी और परिवार के सदस्यों की उन्नति भी होगी।

इसे जरूर पढ़ें:आखिर क्यों दोपहर के समय पूजा नहीं करनी चाहिए?

इसमें मिलाएं तुलसी की मंजरी

manjari ke totke

हिन्दू धर्म में गंगा जल को पवित्र माना गया है। तुलसी की मंजरी को भी पवित्र माना जाता है। ऐसे में गंगाजल में तुलसी की मंजरी मिलाएं और घर की उत्तर दिशा में रख दें। आप चाहे तो रोजाना इस जल का छिड़काव भी कर सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि जल छिड़कने के बाद मंजरी के दानें पैरों के नीचे न आएं। ऐसा करने से खर्च पर अंकुश लगता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

यह विडियो भी देखें

तो ये थे तुलसी की मंजरी के चमत्कारी उपाय जो आपके घर में धन के मार्ग खोल सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।