पूजा-पाठ के दौरान मन में कई प्रकार के विचार आते हैं। उदाहरण के तौर पर आप में से बहु से लोग होंगे जिन्हें पूजा-पाठ करते समय नींद आती होगी तो वहीं, कुछ लोगों को पूजा-पाठ के समय बहुत रोना आता होगा। इसके अलावा, कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिनके मन में पूजा-पाठ के समय सबसे ज्यादा बुरे विचार आते होंगे। ऐसे में आज हम ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से यही जानेंगे कि पूजा-पाठ के दौरान मन में बुरे विचार आने का क्या मतलब होता है और क्यों इसे शुभ माना जाता है।
पूजा-पाठ के दौरान मन में बुरे विचार आना क्यों होता है शुभ?
हिन्दू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि पूजा-पाठ के दौरान मन में सबसे ज्यादा बुरे विचार आते हैं। जब भी हम अपना अपना मन एकाग्र करते हुए आंखें बंद करते हैं, हमें गंदी चीजें दिखने लगती हैं या फिर गंदे विचार आने लगते हैं, कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि जब भी पूजा पर बैठो तभी काम भावना जन्म लेने लगे।
शास्त्रों में यह बताया गया है कि पूजा-पाठ के दौरान ऐसा होना बहुत शुभ होता है। असल में जब हम पूरे मन में से पूजा करते हैं या माला जाप करते हैं या हवन-अनुष्ठान करते हैं तो एक दिव्य ऊर्जा हमारे शरीर में जन्म लेती है जी हमारे भीतर की गंदगी को उभारना शुरू करती है और इसी कारण से मन में बुरे विचार आने लगते हैं।
जब ऐसा होता है तो धीर-धीरे मन में बसे बुरे विचार नष्ट होने लगते हैं और सकारात्मक विचार बढ़ने लगते हैं। इसे और भी सरल शब्दों में समझाएं तो जैसे कंप्यूटर में जरूरत से ज्यादा वेस्ट फाइल इक्कट्ठी हो जाती हैं तो नई फाइल को सेव करने के लिए पुरानी फाइल्स को डिलीट किया जाता है। यही काम करती है पूजा भी।
यह भी पढ़ें:Puja-Path: हवन के बाद क्यों दी जाती है दक्षिणा? जानें ज्योतिष से
जब मनुष्य भगवान से जुड़ने और उनकी कृपा पाने के लिए पूजा-पाठ या नाम जाप करता है तो मन में बसे बुरे विचारों का नष्ट होना पहले आवश्यक है। इन्हीं को नष्ट करने में सहायक होते हैं आपके पूजा-पाठ। आप खुद अनुभव करने लगते हैं कि धीर-धीरे पूजा-पाठ में आपका मन लग रहा है और आप शांत महसूस कर रहे हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों