किस राशि के जातकों को जरूर लगाना चाहिए हल्दी का तिलक?

हिंदू धर्म में हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी भी शुभ अवसर पर हल्दी का तिलक लगाना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। 

 
hali tilak Astro remedies significance

(which zodiac sign should apply turmeric tilak) सनातन धर्म में माथे पर तिलक लगाने का विशेष महत्व है। इसे शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इसे माथे पर लगाने से पॉजिटिविटी बनी रहती है और कुंडली में ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए धार्मिक मांगलिक कार्यों में भी बिना हल्दी के तिलक के किसी भी काम को पूरा नहीं माना जाता है। वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी के कई लाभ के बारे में बताया गया है।

अब ऐसे में किस राशि के जातकों को हल्दी का तिलक लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जानें हल्दी का तिलक लगाने के लाभ (Haldi Tilak Benefits)

haldi tilak fayde

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हल्दी का तिलक लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि हल्दी का तिलक लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है और धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

अगर किसी जातक की कुंडली में बृहस्पति ग्रह (बृहस्पति ग्रह मंत्र) अशुभ है, तो हल्दी का तिलक लगाने से लाभ हो सकता है और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी मांगलिक कार्य में माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर उस काम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में मदद मिल सकती है।

अगर आप किसी भी शुभ काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, तो अपने माथे पर तिलक लगाकर ही निकलें। ऐसा माना जाता है कि हल्दी का तिलक लगाकर निकलने से किसी भी काम में बाधा उत्पन्ना नहीं होती है और चेहरे पर भी निखार आता है।

हल्दी का तिलक लगाने से मन शांत रहता है और व्यक्ति को क्रोध भी कम आता है। इसलिए हल्दी का तिलक जरूर लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - चुटकी भर हल्दी से दूर करें जीवन की हर बाधा

इस राशि के जातक जरूर लगाएं हल्दी का तिलक (These Zodiac sign should apply turmeric tilak)

significance of applying turmeric on navel area

  • मिथुन राशि, सिंह राशि, धनु राशि, मकर राशि और मीन राशि के जातक हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। इससे अगर आपकी कुंडली में गुरुदोष होगा, तो उससे छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं।
  • इस राशि के जातकों का मन हमेशा अशांत रहता है, इसलिए हल्दी की तिलक लगाने से लाभ हो सकता है।
  • इन राशियों पर भगवना विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) की कृपा भी बनी रहती है और मनोकामना भी पूर्ण हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - शादी में हो रही है देरी तो हल्दी के ये टोटके आएंगे काम

  • हल्दी का तिलक लगाने से इन राशियों के स्वास्थ्य में भी लाभ हो सकता है।
  • इस राशि के लोग अगर यात्रा पर जाते हैं, तो हल्दी का तिलक जरूर लगाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP