हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, जिनमें केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। केले के पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति ग्रह ज्ञान, धन, विवाह और संतान का कारक होता है।
कमजोर बृहस्पति वाले व्यक्तियों को अक्सर इन क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जिससे ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। जिन लड़कियों या लड़कों के विवाह में देरी हो रही हो या वैवाहिक जीवन में कठिनाइयां आ रही हों, उन्हें गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि इससे जल्दी विवाह के योग बनते हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
अब ऐसे में अगर आप केले के पेड़ की पूजा कर रहे हैं तो पीले रंग के वस्त्र पेड़ में बांधने का विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
केले के पेड़ में पीले कपड़े बांधने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केले के पेड़ की जड़ में पीला धागा बांधने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धन, विवाह और संतान का कारक माना जाता है। इसलिए, इसे मजबूत करने से इन क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। यदि किसी की शादी में बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनकर केले के पेड़ की पूजा करें और पेड़ में पीला कपड़ा बांधने से विवाह के योग जल्दी बनते हैं। साथ ही अगर आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो ब्रह्म मुहूर्त में उठकर केले के पेड़ में पीले रंग का कपड़ा बांधें और पेड़ की परिक्रमा लगाने के दौरान मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे लाभ हो सकता है और आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - Guruvar ke Upay: घर की सुख-शांति से लेकर विवाह में आ रही परेशानियों तक, यहां एक्सपर्ट से जानें गुरुवार के खास उपाय
केले के पेड़ में पीला कपड़ा कब बांधें?
केले के पेड़ में पीला कपड़ा बांधने से देवगुरु बृहस्पति मजबूत होते हैं। जिससे विवाह, करियर, संतान और धन संबंधी समस्याओं का समाधान होता है।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके पीले वस्त्र धारण करें।
केले के पेड़ को जल चढ़ाएं, परिक्रमा करें और हल्दी मिलाकर जल अर्पित करें।
केले के पेड़ पर पीला कपड़ा बांधें।
पेड़ की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाएं।
इस दिन भगवान विष्णु या बृहस्पति देव के मंत्रों का जाप करें।
आखिर में केले के पेड़ की आरती जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें - शादी में आ रही हैं अड़चनें तो गुरुवार के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये अचूक उपाय
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों