सावन में सपने में दिखे सांप तो करें ये 3 उपाय, बन सकते हैं बिगड़े काम

वैसे तो हर सपने का आपके जीवन में अलग-अलग असर हो सकता है, लेकिन यदि आपको सावन में सांप का सपना दिखाई देता है तो ये आपके जीवन में कई तरह के संकेत देता है। ऐसे में आपको यहां बताए उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है।
image

सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र समय माना जाता है। इस पूरे महीने भक्त शिव जी की पूजा आराधना सच्चे ह्रदय से करते हैं और अपने भविष्य के लिए शुभ फलों की कामना करते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे सपने हैं जो आपको सावन में दिखाई दे जाएं तो आपके भविष्य से जुड़े कुछ संकेत हो सकते हैं। सावन में सांप का सपना भी ऐसे भी कुछ खास माना जाता है। सावन का महीना ऐसा होता है जिसमें बरसात की वजह से असल जीवन में भी कई बार सांप नजर आ जाते हैं। वहीं यदि आप सपने में सांप देखती हैं तो ये आपके लिए एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह भगवान शिव के प्रिय जानवरों में से एक है और सावन का महीना शिव जी को समर्पित होता है, इसलिए यदि आप उनसे जुड़ी कोई भी चीज सपने में देख रही हैं तो आपके लिए ऐसा संकेत हो सकता है कि आपके भविष्य में कुछ शुभ हो सकता है।

वहीं यदि आपको सावन महीने में सांप दिखाई देता है तो आपको कुछ ज्योतिष उपाय आजमाने की सलाह भी दी जाती है, जिससे आपको कोई नकारात्मक प्रभाव न हों। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें उन आसान उपायों के बारे में।

सावन में सपने में सांप दिखने का मतलब

snake in dream meaning

सावन के महीने में सांप का सपने में दिखाई देना अक्सर हमारे अवचेतन मन में छुपी हुई भावनाओं और इच्छाओं का प्रतीक हो सकता है। काफी हद तक यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपकी कोई दबी हुई इच्छा है जो आप जल्द ही पूरा करना चाहती हैं। सांप का सपना हमारे जीवन में होने वाली कुछ सकारात्मक पहलुओं का भी संकेत हो सकता है। कई बार सावन में सांप का सपना इस बात का भी संकेत देता है कि आपका कोई करीबी आपको धोखा दे रहा है और आपको उसके प्रभाव से बाहर आने की जरूरत है। यह सपना आपके जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत होता है और आपको भविष्य के लिए सचेत करता है कि आपको किसी पर भी सोच समझकर ही भरोसा करने की जरूरत है।

इसे जरूर पढ़ें: सपने में सांप दिखना शुभ या अशुभ, जानें ज्योतिष एक्सपर्ट की राय

सावन में सपने में सांप दिखने के 3 उपाय

अगर आपको सावन में सपने में सांप दिखाई देता है तो आपको भविष्य के लिए कुछ उपायों को आजमाने की सलाह भी दी जाती है। हालांकि आमतौर पर सांप का सपना जीवन में सकारात्मक पहलुओं के बारे में ही संकेत देता है, लेकिन इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं। जिनसे बचने के लिए आपको कुछ ज्योतिष उपाय आजमाने चाहिए। आइए जानें उनके बारे में-

भगवान शिव की पूजा करें

lord shiva puja

सावन में भगवान शिव की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप इस पूरे महीने श्रद्धा से शिव पूजन करती हैं तो आपके भविष्य के लिए बहुत शुभ फल मिल सकते हैं। वहीं यदि आपको सपने में सांप दिखाई देता है तो आपको अगले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर शिव मंदिर में जाकर शिव जी की आराधना करनी चाहिए और शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। इसके साथ भी भगवान शिव से क्षमा प्रार्थना करनी चाहिए कि यदि आपने कोई गलती की है तो प्रभु उसे क्षमा करें।

सावन महीने में यदि आप सपने में सांप देखते हैं तो भगवान शिव की पूजा करने से आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से आपको मानसिक शांति और आत्मविश्वास मिलता है और सपने का कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं होता है।

सावन महीने में दान-पुण्य करें

donate these things in sawan

अगर आपको सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई देता है तो यह इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपको दान-पुण्य करने की आवश्यकता है। ऐसे में आपको जरूरतमंदों को धन और अनाज जैसी चीजें दान में देनी चाहिए। सावन का पूरा महीना दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। कभी भी दान करने को एक ऐसी युक्ति माना जाता है जो आपके जीवन में सकारात्मकता को बढ़ाने में मदद कर सकती है। दान करने से आपको पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है और आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। वहीं सपने के किसी भी नकारात्मक प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: सावन में सपने में खुद को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए देखना हो सकता है इन बातों का संकेत

सावन में रुद्राभिषेक करें

ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि आपको किसी भी सपने का नकारात्मक प्रभाव दिखाई दे, लेकिन यदि किसी वजह से आपके जीवन में सांप के सपने का कोई भी बुरा प्रभाव होना होगा तो रुद्राभिषेक करना एक अच्छा उपाय हो सकता है। यदि आप सावन में रुद्राभिषेक करती हैं तो आपको इसके शुभ लाभ हो सकते हैं और कोई भी बुरा प्रभाव आपके जीवन में नहीं दिखाई देगा। सावन के महीने में सांप को देखना आपके लिए मिले-जुले संकेत दे सकता है, इसलिए रुद्राभिषेक करना आपके लिए बहुत अच्छा और फलदायी हो सकता है।

अगर आपको भी सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई दे तो आपको यहां बताए उपाय आजमाने चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP