Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

Karwa Chauth 2024: पहली बार करने जा रही हैं करवा चौथ का व्रत, तो जरूर करें इन नियमों का पालन

करवा चौथ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है, विशेषकर विवाहित महिलाओं के लिए। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निराहार रहती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
Updated:- 2024-09-25, 14:10 IST
image

हिंदू पंचांग के अनुसार करवा चौथ के पर्व अखंड सौभाग्यशाली जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। इस दिन चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता जाता है कि इस दिन अविवाहित महिलाएं भी अच्छे पति को पाने के लिए व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। करवा चौथ पतिव्रता धर्म का प्रतीक है। महिलाएं अपने पति के प्रति प्रेम और समर्पण दिखाने के लिए यह व्रत रखती हैं। यह त्योहार पति-पत्नी के बीच के बंधन को मजबूत करता है और परिवार में खुशहाली लाता है।

यह त्योहार पति-पत्नी के बीच के बंधन को मजबूत करता है और परिवार में खुशहाली लाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में अगर आप शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो किन नियमों का पालन करना जरूरी है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

करवा चौथ के दिन इन नियमों का जरूर करें पालन

karwa-chauth-puja

  • करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखने की मान्यता है। इसलिए इस दौरान निर्जला व्रत रखने की मान्यता है। इसलिए आप करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सरगी खाने की मान्यता है।
  • करवा चौथ की पूजा में 16 श्रृंगार करने की परंपरा है। इसलिए अगर आप करवा चौथ के दिन व्रत रख रही हैं, तो लाल रंग की साड़ी पहनें और 16 श्रृंगार जरूर करें। इससे पति की उम्र लंबी होती है और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद भी मिलता है।
  • इसे जरूर पढ़ें - विवाह में आ रही हैं अड़चनें तो मां पार्वती के इन मंत्रों का करें जाप, जल्द ही मिलेगा अच्छा वर
  • करवा चौथ के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहनने से बचें। इस दिन आप अपनी राशि के अनुसार साड़ी के रंग का चुनाव करें। इससे लाभ हो सकता है।
  • करवा चौथ के दिन के दिन शाम के समय पूजा के दौरान दिशा का ध्यान रखना चाहिए। आर उत्तर दिशा या ईशान कोण की ओर मुख करके पूजा करें। चंद्रोदय के समय अर्घ्य का भी विशेष ध्यान रखें।
  • करवा चौथ के दिन सोने या फिर किसी से भी चुगले करने से बचना चाहिए। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें।

3261812-karwa-chauth-3

इसे जरूर पढ़ें - Parvati Stotram: पार्वती स्तोत्र का पाठ दूर करेगा हर समस्या विराट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।