Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:46 PM IST

हिंदू धर्म में क्या है शमी के फूल का महत्व, आप भी जानें

शमी के पेड़ के बारे में तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन क्या इसके फूलों के महत्व के बारे में जानते हैं। यह एक बेहद खूबसूरत फूल है, जो कि शिवजी को अत्यंत प्रिय है। तो चलिए जानें इस फूल के बारे में। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-22, 19:34 IST
shami flower importance in hindi

भगवान शिव और शनि देव को शमी के पत्ते और फूल चढ़ाकर प्रसन्न करने के मान्यता के बारे में तो आपने सुना ही होगा। शिव जी और शनिदेव को शमी का पेड़ बेहद प्रिय है। भोलेनाथ और शनिदेव के पूजन के लिए शमी के पत्ते और फूल का उपयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में शमी के पेड़ को शुभ पेड़ों में से एक माना गया है। मान्यता है कि घर में शमी के पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। शिव पुराण में कहा गया है कि शमी के पेड़ का पूजन कर हर शाम में दीप जलाना चाहिए और सावन, सोमवार, प्रदोष और शिवरात्रि के अवसर पर पेड़ के नीचे शिवलिंग बनाकर पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। ये तो रही शमी के पेड़ की मान्यता तो चलिए इसके फूल के बारे में जान लें।

शिव जी को प्रिय पंच पुष्प में से एक है

shami ke phool ka mahatva

शमी का फूल शिव जी के प्रिय पंच पुष्प में से एक है, भगवान शिव को आक, धतूरा, कनेर, पारिजात और शमी का फूल बहुत प्रिय है। यदि इन पांच पुष्पों में से किसी एक भी पुष्प को आप भक्ति भाव से शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, तो भगवान भोलेनाथ आपकी सभी कामनाओं को पूरा करते हैं।

कैसा होता है शमी का फूल

shami ka phool kaisa hota hai

शमी का फूल दिखने में बेहद खूबसूरत गुलाबी और पीले रंग का होता है। यह आपको 12 महिने पेड़ पर खिला हुआ मिलेगा। रोजाना यदि आप शिव जी को पूजन के वक्त एक शमी का फूल चढ़ाते हैं, तो शिव जी लोगों के संकट को दूर करते हैं।

इसे भी पढ़ें: हिंदू धर्म में क्या है कनेर फूल का महत्व, आप भी जानें

पूजा पाठ में है शमी के फूल का बेहद महत्व है

lord shiva favourite flower

जिस प्रकार शिव जी को कनेर, धतूरा, बेलपत्र, शमी पत्र और आक का फूल बहुत पसंद है वैसे ही शमी का फूल भी भोलेनाथ को अत्यंत पसंद है। आप इसे शिव जी के अलावा शनि देव, विष्णु भगवान और लड्डू गोपाल पर चढ़ा सकते हैं।

सभी देवी देवताओं को प्रिय है शमी का फूल

आप शमी के फूल को दूसरे देवी देवताओं को भी चढ़ा सकते हैं। मां दुर्गा को भी शमी का फूल बहुत पसंद है। जिस प्रकार बेल पेड़ में भोलेनाथ का वास होता है वैसे ही शमी के वृक्ष में भी भोलेनाथ का वास माना गया है। शमी के पेड़ की पूजा शिव जी के पूजा के समान मानी गई है।

इसे भी पढ़ें: शिव जी को बेहद प्रिय हैं ये पंच पुष्प, जल्द होंगे प्रसन्न

 

ये रही शमी के फूल से जुड़ी कुछ जानकारी। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: herzindagi, Shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।