अक्ल दाढ़ को प्रौढ़ता की निशानी मानी जाती है, क्योंकि व्यस्क उम्र की सीमा शुरू होने के साथ ये दांत निकलते हैं। हालांकि कुछ लोगों के लिए ये दांत परेशानी का सबब भी बन जाते हैं। असल में इन दांतों के निकलने की प्रकिया जहां पीड़ादायक होती है, वहीं कई बार इसके कारण दांतों में संक्रमण का खतरा भी बन जाता है। ऐसे में इन्हें निकलवाना (Wisdom Tooth Extraction) ही अंतिम विकल्प बचता है। अगर आपके साथ भी अक्ल दाढ़ को लेकर कुछ ऐसी ही समस्या पेश आ रही है तो यहां दी गई जानकारी आपके काम आ सकती है।
इस आर्टिकल में हम आपको अक्ल दाढ़ के बारे में पूरी और सही जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि हमने इस बारे में गुरुग्राम की दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आकृति खेमका से बात की है और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अक्ल दाढ़ को बुद्धि दांत (wisdom tooth) भी कहा जाता है। हालांकि इनका दिमाग की कार्यक्षमता से कोई संबंध नहीं होता है, बल्कि व्यस्क उम्र की सीमा शुरू होने के साथ ये दांत निकलते हैं इसलिए इन्हें बुद्धि दांत कहते हैं। बता दें कि आमतौर पर ये दांत 17 से 26 साल की उम्र में निकलते हैं, वहीं कुछ लोगों में यरह दांत 26 के बाद भी निकलते हैं। संरचना और स्थिति की बात करें तो यह मोलार दातों के समूह के तीसरे और आखिरी दांत होते हैं, जो आकार में चौड़े होते हैं।
यह भी पढ़ें- दांत रहेंगे हमेशा हेल्दी, अपनाएं ये 7 अच्छी आदतें
बात करें कि अक्ल दाढ़ की उपयोगिता की तो ये आसपास की दांतों को सहारा देने में कुछ हद तक मददगार साबित होते हैं। साथ ही इनसे भोजन को चबाने में भी मदद मिलती है। हालांकि इसके अलावा अक्ल दाढ़ का कोई विशेष लाभ नहीं होता है।
अक्ल दाढ़ के कारण अक्सर दांतों में इंफेक्शन की समस्या होती है। असल में यह दांत सबसे आखिर में होते हैं, ऐसे में इनकी सफाई में दिक्कत आती है। इसके चलते दांतों में संक्रमण का खतरा उत्पन्न होता है। वहीं कई बार जब अक्ल दाढ़ पूरी तरह से नहीं निकलते हैं तो इसके कारण भी दांतों में कैविटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह संक्रमण मुंह में फैल सकता है।
यह विडियो भी देखें
अक्ल दाढ़ के कारण दांतों में संक्रमण के चलते तेज दर्द, सूजन और खाना खाने में परेशानी की समस्या पेश आती है। ऐसी स्थिति में इन दांतों को निकलवाना (Wisdom Tooth Extraction) ही आखिरी विकल्प बचता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दांत मुंह के आखिर में होते हैं, ऐसे में रूट कैनाल या दूसरे ट्रीटमेंट करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन देखा जाए तो अक्ल दाढ़ को निकलवाना भी आसान नहीं है, इसमें भी कई सारी दिक्कतें पेश आती हैं। इसलिए कुछ सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।
इस तरह से कुछ सावधानियों का ध्यान रखते हुए आप अक्ल दाढ़ निकलवाने के दौरान होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें।
यह भी पढ़ें- दांतों में लग गए हैं कीड़े, इन ट्रीटमेंट से मिल सकती है निजात
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।