herzindagi
mushroom bad for stomach

मशरूम की सब्जी इन लोगों को पहुंचा सकती है नुकसान

मशरूम खाने से जहां आपको फायदे मिलते हैं वहीं इसके कई सारे दुष्प्रभाव भी हैं। आइए जानते हैं किन लोगों को मशरूम खाने से नुकसान हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-01-17, 12:25 IST

Mushroom: दुनिया भर के लोग मशरूम को सब्जी के रूप में बहुत ही चाव से कहते हैं। यह जहां स्वादिष्ट होता है वहीं सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है, क्योंकि इसमें कई सारे पोषक पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम विटामिन डी पोटेशियम निकोटिन फोले आयरन मैग्नीशियम। मशरूम एक एडिबल फंगस होता है। वहीं इतने पोषक तत्व होने के बावजूद कुछ लोगों के लिए मशरूम खाना नुकसानदायक माना जाता है। आइए जानते हैं किन लोगों को मशरूम का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

मशरूम की सब्जी इन लोगों को पहुंचा सकती है नुकसान

MUSHROOM SIDE EFFECTS

  • मशरूम की सब्जी खाने से आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। जैसे कि मशरूम एक फंगी है, ऐसे में कुछ लोगों को इसका सेवन करने से डायरिया, उल्टी की समस्या हो सकती है। आपका पाचन खराब हो सकता है। अगर आप पहले से ही डाइजेस्टिव इशू से परेशान है तो मशरूम खाने से परहेज करना चाहिए।
  • मशरूम के साइड इफेक्ट में से एक यह भी है कि यह त्वचा की एलर्जी का कारण बनता है। कुछ मामलों में इसे खाने से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा पर चकत्ते और जलन जैसे लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको पहले से ही एलर्जी की समस्या है तो मशरूम की सब्जी खाने से परहेज करना चाहिए।
  • मशरूम खाने से आप मति भ्रम की स्थिति में जा सकते हैं। मशरूम की कई वैरायटी है इनमें से एक है मैजिक मशरूम जिसे जंगली मशरूम कहा जाता है इनमें साइलोसिबिन होता है जो प्राकृतिक रूप से हौलुसिनोजेनिक कंपाउंड है।

यह भी पढ़ें-आंतों में जमा गंदगी को साफ करने के लिए इन चीजों की लें मदद

bunch raw mushrooms wooden plate

  • मशरूम का सेवन करने के बाद कई लोगों को थकान और नींद आने लगती है। ऊर्जा का स्तर काफी कम हो जाता है।बहुत सारे लोगों में मशरूम का सेवन करने के बाद चिंता और एंग्जाइटी के लक्षण नजर आने लगते हैं। वहीं इसके कारण सिर दर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ता है।
  • मशरूम में बीटा ग्लूकेंस होता है जो इम्यून फंक्शन को उत्तेजित करता है। इसलिए गठिया, ल्यूपस, अस्थमा जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों वाले लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-Curry Leaves Benefits: गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।