herzindagi
image

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए महंगी डाइट नहीं इस देसी टॉनिक की लीजिए मदद, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर

लिवर का ठीक से फंक्शन करना, शरीर के सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने पर इसके काम करने की क्षमता पर असर होता है। इसे डिटॉक्स करने में यह देसी टॉनिक मदद कर सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-10, 14:37 IST

क्या आपको पता है शरीर के 90 प्रतिशत फंक्शन, लिवर से कंट्रोल होते हैं?
क्या आप जानती हैं कि एक थका हुआ लिवर, विटामिन-डी लेवल, मेटाबॉलिज्म और थायराइड फंक्शन पर भी असर डालता है?
क्या आपको यह मालूम है कि अगर आपको अक्सर थकान हुआ महसूस होता है और डाइजेशन सही नहीं है, तो इसका मतबल आपके लिवर में कुछ गड़बड़ी है?
लिवर, हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है और इसे शरीर का पॉवर हाउस भी कहा जाता है। लिवर के सही से काम न करने पर न केवल शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, बल्कि डाइजेशन भी खराब रहता है। फैटी लिवर की समस्या भी आजकल काफी आम हो गई है। ऐसे में लिवर को डिटॉक्स करना और लिवर हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। लिवर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में यह देसी टॉनिक मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

फैटी लिवर को डिटॉक्स करने और डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करेगा यह देसी टॉनिक

fatty liver home remedy

  • पुदीना शरीर को ताजगी देता है, जीरा डाइजेशन में मदद करता है, काली मिर्च शरीर में न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मदद करता है और नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड, शरीर में विटामिन-सी को बूस्ट करता है।
  • पुदीने की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम देने और लिवर फंक्शन को सुधारने में मदद करती हैं।
  • अदरक, बाइल जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाती है, फैट के ब्रेकडाउन में मदद करती है और लिवर डिटॉक्स को सपोर्ट करती है।
  • पेठा, पानी से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-बी और विटामिन-सी जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने और लिवर सेल्स को सही से फंक्शन करने में मदद करते हैं।
  • जीरा, डाइजेशन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बाइल प्रोडक्शन को बढ़ाता है और इससे लिवर हेल्थ में भी सुधार होता है।
  • काली मिर्च, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मदद करती है। इससे लिवर हेल्थ दुरुस्त होती है।
  • नींबू, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह लिवर को साफ करने और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है।
  • यह देसी टॉनिक फैटी लिवर के लक्षणों को भी कम करता है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

लिवर हेल्थ को सुधारेगा यह होममेड टॉनिक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)


सामग्री

  • पुदीने की पत्तियां- 5-7
  • अदरक- आधा इंच
  • पेठा- 50 ग्राम
  • जीरा- चौथाई टीस्पून
  • नींबू- आधा
  • काली मिर्च- 1 चुटकी

यह विडियो भी देखें

विधि

  • पुदीने की पत्तियों को एक जार में डालें।
  • अब इसमें कटा अदरक और पेठा डालें।
  • इसमें जीरा, काला नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  • पानी मिलाकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसे एक जार में ट्रांसफर कर दें।
  • इसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • इस ड्रिंक को दिन में एक बार पिएं।

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

 

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए, इस देसी टॉनिक को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।