UTI Prevention Tips: महिलाओं में यूटीआई की समस्या काफी आम है और लगभग सभी महिलाओं को कभी न कभी इससे दो चार होना पड़ता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि 35 की उम्र के बाद यह समस्या और बढ़ सकती है। जी हां, यूटीआई की समस्या यूं तो महिलाओं को फर्टाइल एज या मेनोपॉज के आस-पास भी परेशान करती है। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि 35 की उम्र के बाद कई महिलाएं पेरिमेनोपॉज की शुरुआत से गुजरती हैं। ऐसे समय में शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस का असर, महिलाओं की वजाइनल हेल्थ पर भी होता है। इस समय पर महिलाओं को यूटीआई अधिक परेशान कर सकता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन होने पर महिलाओं को यूरिन पास करने में जलन और तेज दर्द महसूस होता है। इसे ठीक करने के लिए अक्सर डॉक्टर एंटी-बायोटिक्स की सलाह देते हैं। लेकिन, लंबे वक्त तक एंटीबायोटिक्स भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में 35 की उम्र के बाद इससे बचने और यूटीआई को कम करने में घर में रखी कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसे देसी टॉनिक के बारे में बता रहे हैं, जिसे घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से बनाया जा सकता है और ये यूटीआई के खतरे को कम कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
यह भी पढ़ें- UTI Prevention Tips: रोजाना करें ये 3 काम, यूटीआई से होगा बचाव
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- हर कुछ दिनों में हो जाता है यूटीआई? एंटी-बायोटिक्स की जगह इन घरेलू नुस्खों की लें मदद
35 की उम्र के बाद, यूटीआई को दूर करने में यह देसी टॉनिक आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।