Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

पीले दांतों को चुटकियों में साफ करेगा केले का छिलका, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

अगर आपके दांतों पर पीलापन जमने लगा है, तो यकीनन इस लेख में बताए गए टिप्स आपके काम आ सकता है।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-10-25, 20:13 IST
tooth powder with banana peel in hindi

आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी व्यस्त हो गई है कि वो अपने खान-पान पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं और शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। जिसकी वजह लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, शारीरिक समस्याएं आप आसानी से दूर कर सकती हैं, लेकिन कई लोगों को दांतों से संबंधित समस्या भी पैदा हो जाती है खासकर दांत कमजोर हो जाते हैं।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग अपने शरीर की देखभाल करते समय लोग दांतों की हेल्थ को इग्नोर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो यकीनन यह लेख आपके काम आ सकता है क्योंकि आज हम आपको केले के छिलके से दांतों को साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं, जो यकीनन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कैसे करें केले के छिलके का इस्तेमाल?

How to use banana peel for teeth

आप अपने दांतों को साफ करने के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास दो तरीके हैं, जिसका आप पाउडर बना सकती हैं या फिर आप दांतों को छिलके से साफ कर सकती हैं। हालांकि, आप इसका इस्तेमाल बहुत ध्यान से करना होगा और हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-दांतों का कालापन दूर करेगा ये हर्बल पाउडर, जानें बनाने का तरीका

कैसे बनाएं हर्बल पाउडर?

अगर आप दांतों को साफ करने के लिए पाउडर इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो आप इस तरह घर पर दांतों का पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं।

सामग्री

  • केले के छिलके- 150 ग्राम
  • कैल्शियम पाउडर- 1 चम्मच
  • जैतून का तेल- 2 चम्मच
  • नमक- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

How to make banana peel tooth powder at home

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप केले के छिलकों को धूप में सूखा लें।
  • अब एक बाउल लें और सुखाकर रख दें।
  • फिर इसमें सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब आप केले के छिलके को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
  • केले के छिलके पीसने के बाद आप दोनों सामग्री को मिक्स करके एक जार में रख लें।
  • अब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे निकाल लें।
  • अपने हाथों को धो लें और ब्रश की सहायता से अपने दांतों को साफ करें।
  • जब दांत अच्छी तरह से साफ हो जाए तो गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।

मिलेंगे ये फायदे

How to make banana peel powder for teeth

  • अगर आपके दांतों पर पीली पपड़ी जम जाती है, तो यकीनन केले के छिलके फायदेमंद हो सकते हैं क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम न सिर्फ आपके दांतों को सफेद बनाने का काम करेगा बल्कि आपके कमजोर दांत भी मजबूत हो जाएंगे। (मसूढ़े और दांत की कमजोरी दूर करने के उपाय)
  • छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न सिर्फ आपको दांतों को साफ करने का काम करते हैं बल्कि मसूड़ों को जरूरी पोषण तत्व प्रदान करते हैं।
  • अगर आपके दांत पीले हैं या फिर दांत कमजोर हैं, तो यकीनन कैल्शियम पाउडर फायदेमंद हो सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-दांतों में नहीं लगेंगे कीड़े अगर इस्तेमाल करेंगी ये नेचुरल पाउडर

इन बातों का रखें ध्यान

  • आप पाउडर को अपने दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें।
  • इस पाउडर का इस्तेमाल आप अधिक समय तक न करें।
  • कोशिश करें कि केले के छिलके फ्रेश ही लें और इस्तेमाल करें।

नोट-इस पाउडर का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर कर लें क्योंकि इसके फायदे अलग-अलग हो सकते हैं।

आप भी इस पाउडर की मदद से अपने दांतों को मजबूत बना सकती हैं। दांतों से जुड़ी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credirt- (@Freepik and Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।