केले के साथ उसका छिलका भी है त्वचा और बालों के लिए गुणकारी, ऐसे करें इस्तेमाल

केले का इस्तेमाल त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग केले का इस्तेमाल कई तरह से खूबसूरती को निखारने के लिए करते हैं लेकिन केले के छिलके को निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं त्वचा और बालों को पोषण देने के लिए केले के छिलके का उपयोग करने की परंपरा बहुत पुरानी है। केला हर मौसम में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि किसी तरह से केले के छिलके का इस्तेमाल त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
त्वचा के लिए केले के छिलके के फायदे

खूबसूरत और बेदाग़ त्वचा भला कौन नहीं चाहता है। आप आसानी से केले के छिलके के फेस मास्क से अपनी त्वचा की खूबसूरती को कायम कर सकती हैं। केले के छिलके में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, विटामिन बी 6, बी 12, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे सौंदर्य सामग्री सेल त्वचा के पुनर्जनन में मदद करते हैं और त्वचा की सतह को चिकना करते हैं।
केले के छिलके का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- केले के छिलके - 1 -2
- एग व्हॉइट - 2 चम्मच
- गुलाब जल -1 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें: Beauty Tips: केले के छिलके से पाएं इस तरह पाएं खूबसूरत पैर
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- केले के छिलके को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
- इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें एग व्हॉइट मिलाएं।
- इस मिश्रण में गुलाब जल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फेसपैक तैयार है, इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
- सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल आपकी त्वचा में निखार लाएगा और चेहरे के दाग धब्बे दूर करेगा।
काले घेरे ठीक करे
केले के छिलके को पतली परतों में काटकर अपनी आंखों के नीचे रखने से काले घेरे ( ऐसे कम करें काले घेरे ) कम हो सकते हैं। केले का छिलका आंखों को ठंडक प्रदान करता है जिससे आंखो की थकान भी दूर होती है। इस नुस्खे को हफ्ते में 3 बार इस्तेमाल करने से बहुत जल्द ही आंखों के नीचे के काले घेरे कम होने लगते हैं।
खुलजी और एक्ने की समस्या को दूर करे
केले के छिलके में हिस्टामाइन और विटामिन सी और ई एक मॉइस्चराइजिंग एजेंट के रूप में कार्य करके और बनने वाले एसिड को बेअसर करके खुजली वाली त्वचा को राहत देता है। केले के छिलके की ऑयल बैलेंस करने वाली प्रॉपर्टीज़ अतिरिक्त सीबम को कम करने और मुंहासों को बाहर निकालने या त्वचा पर किसी भी सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके छिलके से बना फेस पैक बहुत जल्द ही मुहांसों और उसके निशानों को ठीक करता है।
कैसे बनाएं फेस पैक

आवश्यक सामग्री
- पके केले के छिलके -2
- शहद - 1 चम्मच
- नींबू -1 /2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- केले के छिलके को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में शहद और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- एक्ने से प्रभावित क्षेत्रों पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगाएं।
- आप पूरे चेहरे पर भी इस पैक को अप्लाई कर सकती हैं।
- 15 मिनट तक पैक सूखने दें और सूखने पर गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
- इस पैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
- बहुत जल्द की त्वचा में खुजली और एक्ने की समस्या से राहत मिलेगी।
केले के छिलके के बालों के लिए फायदे
केले का छिलका बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए समान रूप से उपयोगी है, ये बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करता है। केले के छिलके, इसके समृद्ध खनिजों के साथ, हमारे बालों को सही मात्रा में नमी और देखभाल दे सकते हैं जिससे बाल चमकदार रहें।
डैंड्रफ को कम करे

स्कैल्प पर केले के छिलकों का मास्क बालों की जड़ों को नमी प्रदान करता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है।
आवश्यक सामग्री
- केले के छिलके- 2
- नारियल का दूध- 2 चम्मच
- गुलाब जल - 1 चम्मच
- दही- 1 टीस्पून
इसे जरूर पढ़ें:केले का इस्तेमाल दूर कर सकता है बालों के स्प्लिटएंडस की समस्या
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- केले के छिलके के भीतरी भाग को किसी चम्मच या कांटे की सहायता से निकालें।
- एक बाउल में दही ,नारियल का दूध, गुलाब जल और केले के छिलके का भीतरी भाग डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- तैयार पैक को बालों की जड़ों में अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं।
- बालों को शॉवर कैप से ढक लें और आधे घंटे तक इस पैक को बालों पर लगाए रखें।
- आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें और शैम्पू न करें।
- इस पैक का हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें इससे डैंड्रफ की समस्या से बहुत जल्द छुटकारा मिलेगा।
बालों की ग्रोथ के लिए
हमारा शरीर कोलाजेन नामक एक प्रोटीन बनाते समय केले में मौजूद सिलिका सामग्री को अवशोषित करता है, जो उछाल वाले, सुंदर बाल देने में मदद करता है। एंटीऑक्सिडेंट एक मजबूत रक्षा प्रणाली के निर्माण की भूमिका निभाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं, जिससे बाल मजबूत और सुपोषित दिखते हैं। इस प्रकार केले का छिलका आपके बालों का प्राकृतिक रूप से उपचार करने और इन्हें रेशमी चमक देने का एक आसान तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें: आपके गार्डन के लिए बेहद यूजफुल है केले का छिलका, फेंकने से पहले जरा पढ़ लें यह लेख
केले के छिलके का बालों और त्वचा पर इस्तेमाल करना पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तो इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर लें या विशेषज्ञ की सलाह लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।