Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

बदलते मौसम में जुकाम से बचना है तो अपनाएं ये 4 उपाय

बदलते मौसम में अक्सर लोग सर्दी जुकाम से परेशान रहते हैं, आप इन उपायों को अपनाकर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। 
Updated:- 2025-02-20, 22:41 IST
image

मौसत करवट ले रहा है। कभी गर्मी लगती है,तो कभी ठंडी। वहीं, इस मौसम में अक्सर लोग सर्दी जुकाम के शिकार हो जाते हैं। ठंडी हवाएं, अचानक तापमान में गिरावट और कमजोर इम्यूनिटी के कारण शरीर संक्रमण की चपेट में आ जाता है। अगर आप इस मौसम में सर्दी जुकाम से बचना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ उपाय बता रहें हैं जिसे फॉलो करने से आप सुरक्षित रह सकते हैं। इस बारे में हमें जानकारी दे रही हैं हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत जी

feeling-ill-with-sore-throat-flu-symptoms-coughing-with-mouth-covered_1194-431543

बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूती देने पर ध्यान दें। आहार में विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियों को शामिल करें। जैसे, संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद और पपीता। इसके साथ ही आप हल्दी वाला दूध भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखते हैं।

बदलते मौसम में गर्मी का एहसास होता है। लेकिन, आप गुनगुन पानी ही पिएं। इसके अलावा आप हर्बल टी जैसे तुलसी और अदरक की चाय का सेवन करें। यह गले की खराश को दूर करने में मदद करती हैं।

बदलते मौसम में भी सही कपड़े पहनना बेहद जरूरी होता है। कपड़े गर्म ही पहनें, खासकर सुबह और रात के वक्त, जब ठंडी हवा चलती है।

यह भी पढ़ें-मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए कीजिए ये 10 काम, वजन होगा कम और पाचन भी रहेगा दुरुस्त

lady-casual-shirt-blowing-finger-pistol-looking-confident-front-view_176474-44844

हाइजीन का प्रॉपर ध्यान रखें। सर्दी-जुकाम के वायरस हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश करते हैं। इसलिए बार-बार हाथ धोते रहें।

एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं, नियमित व्यायाम से आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होते हैं। इससे भी इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें-शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस क्यों पैदा होता है? इसे मैनेज करने के लिए क्या करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।