herzindagi
image

सर्दियों में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

सर्दियों में अक्सर मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और इस कारण हमें बढ़ते वजन का सामना करना पड़ता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने से ऊर्जा में भी कमी आती है, ऐसे में आप इन उपायों को अपनाकर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-24, 12:48 IST

सेहतमंद रहने के लिए मेटाबॉलिज्म का फास्ट होना जरूरी है। मेटाबॉलिज्म वह प्रोसेस है जो हमारे द्वारा ग्रहण की कैलोरी को जलाकर उसे ऊर्जा में बदलने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। वजन बढ़ सकता है वहीं अक्सर सर्दियों में में हम स्लो मेटाबॉलिज्म का सामना करते हैं। अगर आप भी चाहते हैं की आपका मेटाबॉलिज्म सुचारू रूप से काम करें तो हम आपको 5 ऐसे उपाय बता रहे हैं जिससे आपको फायदा मिल सकता है। इस बारे में डॉक्टर शाकिर रहमान जानकारी दे रहे हैं।

सर्दियों में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

boost metabolism in winter

  • सर्दियों में गर्म पानी पिएं, इसके साथ ही आप हर्बल चाय पिएं, इससे शरीर में गर्मी भी बनी रहती है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।
  • सर्दियों में प्रोटीन युक्त आहार जैसे अंडे, मांस, पनीर वगैरह लेने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। शरीर प्रोटीन को पचाने में ज्यादा कैलोरी खर्च करता है। इसके लिए शरीर अधिक ऊर्जा की मांग करता है,इससे मेटाबॉलिज्म स्वाभाविक रूप से बढ़ता है।
  • सर्दियों में हमारी गतिविधि कम हो जाती है। इस वजह से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज करें, योग, स्ट्रेचिंग, वेट लिफ्ट, या वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें-Warm vs Cold water: सर्दियों में किस पानी से नहाना चाहिए?आयुर्वेद से जानें

how to boost metabolism in winter

  • इसके अलावा आप 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें, इससे शरीर के सेल्स रिपेयर होते हैं, हार्मोन नियंत्रण में रहता है, ऊर्जा के स्तर में बढ़ावा होता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है। दरअसल इसे ऐसे समझा जा सकता है कि जब आप कम देर सोते हैं या रात में जागे रहते हैं तो आप बेवजह स्नैकिंग करते हैं जिससे आप अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करते हैं, इससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, नींद की कमी से सुस्ती रहती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-सर्दियों में गठिया से बचाव के लिए अपनाएं ये चार असरदार उपाय

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।