Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

Warm vs Cold water: सर्दियों में किस पानी से नहाना चाहिए?आयुर्वेद से जानें

क्या आप भी सर्दियों में गर्म या ठंडे पानी से नहाने को लेकर असमंजस में रहते हैं तो यहां जानिए आयुर्वेद के मुताबिक किस पानी से नहाना बेहतर होता है।
Updated:- 2024-12-23, 13:05 IST
image

देशभर में ठंड का असर अब पूरी तरह से दिखने लगा है। हर गुजरता दिन तापमान गिरता जा रहा है। वहीं इस मौसम में अक्सर लोग नहाने के तरीकों को लेकर असमंजस में रहते हैं। ठंड के मौसम में भी नहाना जरूरी होता है। कई लोग इस मौसम में ठंडा पानी से नहाना पसंद करते हैं, जबकि कुछ गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आज हम आपको बताएंगे कि आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में किस पानी से नहाना चाहिए इस बारे में dr.nambi ayurveda ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर जानकारी दी है। चलिए जानते हैं विस्तार से

सर्दियों में किस पानी से नहाना चाहिए?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nambi Namboodiri - MD Ayurveda (@dr.nambi_ayurveda)

 

एक्सपर्ट कहते हैं की बहुत सारे लोग सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने का समर्थन करते हैं, लेकिन आयुर्वेद इस बात का समर्थन नहीं करता है। खासकर अगर आप की आयु ज्यादा है और आप हेल्दी नहीं है तब, आयुर्वेद के मुताबिक सर्दियों में गर्म पानी से ही नहाना चाहिए। जैसे जैसे तापमान गिरता है वैसे वैसे आपको गर्म पानी की तरफ ही बढ़ना चाहिए। इससे व्यक्ति की ताकत बढ़ती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में गठिया से बचाव के लिए अपनाएं ये चार असरदार उपाय

cold vs hot water

हालांकि आयुर्वेद के सिद्धांत के मुताबिक गर्म पानी सिर पर नहीं डालना चाहिए, यह पित्त तत्व को बढ़ा सकता है, जिससे शरीर के अलग अलग हिस्सों में असंतुलन पैदा हो सकता है। सिर पर गर्म पानी डालने से बालों के रोम को नुकसान हो सकता है, इसके चलते आपका हेयर फॉल बढ़ सकता है। पित्त के बढ़ने से बालों का विकास तेजी से खत्म होता है। इसके बजाए ताजा पानी जो कि बहुत ज्यादा ठंडा ना हो ऐसे पानी से नहाना बेहतर होता है। इससे अपनी त्वचा को भी नुकसान से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-मेनोपॉज के दौरान स्लीप क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं ये तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।