बदलते मौसम में डायबिटीज पेशेंट्स इस तरह रखें खुद का ख्याल, कंट्रोल में रहेगी शुगर

बदलता मौसम कमजोर इम्यूनिटी और पहले से किसी बीमारी से परेशान महिलाओं के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो इस मौसम में किस तरह आप अपना ख्याल रख सकती हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
image

मौसम के बदलाव कमजोर इम्यूनिटी या पहले से किसी बीमारी से परेशान लोगों के लिए चुनौती भरा हो सकता है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है या जो पहले से किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं, उन्हें मौसमी बीमारियां या इंफेक्शन्स जल्दी परेशान करते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए अपना खास ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी मौसम बदलना काफी चैलेंजिंग होता है। मानसून की शुरुआत कई बार मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करती है और इसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल पर भी अंतर आता है। इसके अलावा मानसून में खान-पान से जुड़ी आदतों में भी बदलाव होता है, कई बार क्रेविंग्स की वजह से लोग तला-भुना और मीठा अधिक खा लेते हैं, यह भी ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव का कारण बनता है। बदलते मौसम में डायबिटीज पेशेंट्स किस तरह अपना खास ख्याल रख सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डायबेटोलॉजिस्ट डॉक्टर निमित गुप्ता, नई दिल्ली दे रहे हैं।

बदलते मौसम में डायबिटीज पेशेंट्स इन टिप्स से रखें अपना ख्याल

how high blood sugar levels affects brain health and neurological functions

  • डायबिटीज के मौसम में मेटाबॉलिज्म मजबूत करने वाली चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। आप सौंफ, जीरा और मेथी का पानी भी पी सकती हैं। मेथी दाना, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।
  • बदलते मौसम के बीच डायबिटीज पेशेंट्स को इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए।
  • बाहर के खाने को पूरी तरह अवॉइड करें। इससे इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट लें।
  • खान-पान में ठंडी और मीठी चीजों को शामिल न करें। मानसून में ठंडी तासीर वाली चीजों को खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
  • इस मौसम में हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। खासकर, डायबिटीज पेशेंट्स को छोटी सी चोट या इंफेक्शन बहुत परेशान कर सकता है। बाहर से आने के बाद पैरों को अच्छे से धोएं।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, नेचुरली कंट्रोल होगी शुगर

blood suagr level and insulin resistance

  • ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए करेले का जूस पिएं। करेले और करी पत्ते का जूस न केवल डायबिटीज को कंट्रोल करता है बल्कि इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
  • मानसून में फिजिकली एक्टिव रहना भी जरूरी है। घर के अंदर ही कुछ देर योग और एक्सरसाइज जरूर करें।
यह भी पढ़ें- फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी पर क्या होता है डायबिटीज का असर? डॉक्टर से जानें

डायबिटीज पेशेंट्स बदलते मौसम में इन टिप्स से अपना ख्याल रख सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP