Heat Wave: अपनी बॉडी की इन आसान तरीकों से करें केयर

गर्मियों में अगर आप अपने शरीर का ध्यान नहीं रखेंगी तो आप बीमार पड़ सकती हैं। इसलिए आपको अपने शरीर का बेहद ध्यान रखना चाहिए। न केवल आंतरिक बल्कि बाहरी शरीर की भी केयर करना बेहद जरूरी है। क्योंकि इस दौरान सबसे ज्यादा हीट वेव का खतरा रहता है। हीट वेव यानी जब तापमान का स्तर बढ़ता ही जा रहा हो। जिससे हमारा शरीर प्रभावित होता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि हीट वेव के दौरान आप कैसे अपनी बॉडी की केयर कर सकत हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
हीट वेव क्या होती है?

जब तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ने लगता है और गर्मी हमारे शरीर को प्रभावित करती है। इसी को हीट वेव कहते हैं। इससे थकान, ज्यादा डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, चक्कर आना, बेहोशी, हीटस्ट्रोक और थकावट होने लगती है। इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा प्रेग्नेंट वुमेन और बूढ़ें लोगों को होता है।
सनस्क्रीन लगाएं
अगर आप चाहती हैं कि हीट वेव से आपकी स्किन डैमेज न हो तो इसके लिए आपको हमेशा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। बाहर जाने से करीब 30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इससे सनस्क्रीन आपकी त्वचा में अवशोषित हो जाएगी। जिससे आप टैनिंग से बच पाएंगी। मार्केट में आपको क्रीम, जेल, स्टिक और स्प्रे वाले सनस्क्रीन मिल जाएंगे।
शरीर को हाइड्रेट रखें

हीट वेव का असर सबसे ज्यादा असर हमारे आंतरिक शरीर पर होता है। इसलिए आपको अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखना चाहिए। आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। भले ही आप प्यासे न हो, तब भी पानी पिएं। जब भी बाहर जाएं अपने साथ पानी की बोतल ले जाएं। ओआरएस डिहाइड्रेशन से बचने का सबसे अच्छा तरीका है। इसके अलावा आप होममेड ड्रिंक्स जैसे नींबू पानी, छाछ और फ्रूट जूस आदि। इसके अलावा आपको ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए, जिनसे शरीर को पानी मिले। (डिहाइड्रेशन से बचने के नुस्खे)
बॉडी को कवर करके रखें
हीट वेव के दौरान पतले, ढीले और कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। जैसे आप पैंट या स्कर्ट पहन सकती हैं। जींस बिल्कुल भी न पहनें। कॉटन के कपड़े हवादार होते हैं। यह गर्मी को आसानी से अवशोषित करते हैं। जिससे आपका गर्मी नहीं लगेगी। इस मौसम के दौरान आपको केप, जॉर्जेट और नायलॉन फ्रैबिक से बने कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही अपने सिर को भी कवर करें। जब भी बाहर जाएं छतरी, स्कार्फ और टोपी पहनकप ही निकलें। साथ ही आपको डार्क कलर के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। काला, नीला और लाल जैसे रंगों के कपड़ों में गर्मी अधिक लगती है।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: जानें लू के थपेड़े शरीर को किस तरह के नुकसान पहुंचा सकते हैं
क्या खाएं

हीट वेव के दौरान आपको खाने का बेहद ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा आप बीमार पड़ जाएंगे। इसलिए वही चीजें खाएं जो शरीर को पोषण दें। आपको अपने खाने में टमाटर, खीरा, ब्रौकली आदि। आप ब्रौकली की सब्जी बनाकर खा सकती हैं। टमाटर और खीरे को सलाद के रूप में खाएं। खीरा पानी का अच्छा स्त्रोत होता है। आप टमाटर की सब्जी भी बना सकती हैं।(लू से बचने के लिए ये सब्जियां खाएं)
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: गर्मियों में आंखों को लू के थपेड़ों से बचाने के लिए ये टिप्स आजमाएं
इन बातों का रखें खास ध्यान
- कोशिश करें कि 12 बजे से लेकर 3 बजे तक आप बाहर न निकलें।
- अल्कोहल, चाय , कॉफी, कॉर्बोनेट सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज्यादा चीनी वाली ड्रिंक्स न पिएं। इससे बॉडी में फ्लूइड कम हो
- जाता है, जिससे पेट में दर्द हो सकता है।
- हाई प्रोटीन फूड भी न खाएं।
- कई लोगों को लगता है कि आइसक्रीम खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके अलावा आइस टी भी न पिएं।
- मीट बिल्कुल न खाएं। इनमें हाई प्रोटीन होता है, जो शरीर को वॉर्म अप कर देता है। जिससे आपका शरीर गर्म होने लगेगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।