घंटो कुर्सी पर बैठने से शरीर की बनावट हो गई है खराब, इस तरह से सही करें पोस्चर

Benefits Of Sitting On Floor: भारत में फर्श पर बैठना एक कल्चर की तरह है, लेकिन अब ऐसे बैठना पुराने ज़माने की बात हो गई है। आजकल ज्यादातर लोग कुर्सी, सोफे या बेड पर बैठना पसंद करते हैं। ऑफिस में भी 9-9 घंटे लोगों को कुर्सी पर गर्दन झुका कर बैठना पड़ता है। इससे शरीर की बनावट भी खराब हो जाती है। पीठ, कमर, कूल्हों में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में आप इन समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आपको फर्श पर बैठना शुरू कर देना चाहिए। हर वक्त तो नहीं लेकिन कुछ समय के लिए ऐसा करना फायदेमंद हो सकता है। इससे बॉडी पोस्चर में तो सुधार होता ही है,साथ ही अन्य फायदे भी होते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं जमीन पर बैठने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
जमीन में बैठने के फायदे

- जमीन में बैठने से शरीर में फ्लैक्सिबिलिटी आती है। जब आप जमीन पर बैठते हैं और फिर उठने की कोशिश करते हैं इस दौरान शरीर में जो हरकतें होती है उसे जोड़ों पर असर पड़ता है। इससे मांसपेशियां भी सक्रिय होती है। यह एक तरह का व्यायाम होता है, क्योंकि जब आप उठाते हैं तो आपको बोल लगाकर उठना पड़ता है।
- बॉडी पोस्चर सुधारने में भी इससे मदद मिलती है। जमीन में बैठने पर कंधे पीछे की तरफ खींचते हैं, जिससे आपके पोस्चर में सुधार होता है। जब आप फर्श पर बैठते हैं तो आपकी पीठ सीधी हो जाती है आपकी रीढ़ है लंबी हो जाती है और आपके कंधे पीछे की ओर खींचते हैं इसे पोस्चरमें सुधार होता है।
View this post on Instagram
यह भी पढे़ं-पॉल्यूशन के कारण बढ़ गया है स्ट्रेस? इन 2 आसनों से मिलेगा फायदा
- जमीन पर बैठने से मोबिलिटी में सुधार आता है। यह रीढ़ की हड्डी में स्थिरता लाता है और आपके बैलेंस को भी बेहतर बनाता है।
- जमीन में बैठने से कूल्हे की मांसपेशियांभी मजबूत होती है। हिप फ्लेक्सर्स को फायदा मिलता है । कूल्हे के तनाव को काम करता है। लंबे समय तक कुर्सी पर बैठने से कूल्हे में जकड़न हो जाती है वही जब आप जमीन पर बैठते हैं तो कूल्हे के लचीलेपन में वृद्धि होती है।
यह भी पढे़ं-गर्दन की चर्बी को 15 दिनों में कम करते हैं ये 3 योगासन, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।