Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

Expert Tips: इन 8 आयुर्वेदिक चीज़ों के भी होते हैं ये साइड इफेक्ट्स

अगर आपको आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों पर भरोसा है तो उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करें। गलत तरीके से खाने में कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। 
Updated:- 2021-03-17, 11:52 IST
main side effects of ayurved

हम अक्सर आयुर्वेदिक चीज़ों के बारे में सोचते हैं और हमें लगता है कि कुछ भी अगर आयुर्वेदिक है तो वो अच्छा ही होगा। पर क्या वाकई ऐसा होता है? हर आयुर्वेदिक चीज़ अच्छी नहीं होती है और ऐसा जड़ीबूटियों के साथ भी होता है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे अपने हिसाब से ही कई सारी चीज़ें इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन वो ये नहीं सोचते कि अच्छी चीज़ें भी कई बार किसी इंसान के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम चैनल पर इससे जुड़ी एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट में बताया है कि आखिर कैसे आयुर्वेदिक हर्ब्स और मसाले भी खतरनाक साबित हो सकते हैं और इनका गलत इस्तेमाल आपके लिए सही नहीं है। ये शरीर में कई समस्याएं पैदा कर देती हैं और आज हम आपको उन्हीं समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन सी आयुर्वेदिक चीज़ के होते हैं कैसे साइड इफेक्ट्स?

1. हरीतकी/ हरड़

अक्सर लोग गुड़ आदि के साथ हरीतकी चूर्ण खाते हैं जो सूजन, पेट की समस्याओं आदि में लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं।

क्या हैं इसके नुकसान-

अगर ज्यादा खाया जाए तो ये आंतों की ड्राईनेस का कारण बन सकता है।

side effects of ayurved

इसे जरूर पढ़ें- कांसे के बर्तनों का है ये फायदा, एक्सपर्ट से जानें क्यों पीना चाहिए कांसे के ग्लास में पानी

2. अश्वगंधा

हमेशा माना जाता है कि आयुर्वेद की सबसे अच्छी जड़ीबूटियों में से एक है आश्वगंधा। पर इसका भी अलग नुकसान होता है।

क्या हैं इसके नुकसान-

अगर ज्यादा या गलत तरीके से खाया जाए तो अश्वगंधा वजन बढ़ाने का काम कर सकता है।

3. काली मिर्च

काली मिर्च तो हम बिना सोचे समझे अपने खाने में डालते हैं और इसे खाने के बारे में अक्सर सोचते हैं, लेकिन इसके भी अलग नुकसान होते हैं।

क्या हैं इसके नुकसान-

काली मिर्च ज्यादा खाने से आपको हाइपर एसिडिटी और पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं।

4. दालचीनी

अक्सर खाने में स्वाद और फ्लेवर के लिए दालचीनी का इस्तेमाल किया जाता है और इसे कई मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आपने इसे गलत तरीके से खाया है तो इसका नुकसान भी है।

क्या हैं इसके नुकसान-

अगर गलत तरीके से खाएं तो दालचीनी के कारण मुंह के अल्सर और सीने में जलन हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- अगर शरीर में दिख रहे हैं ये 10 संकेत तो हो सकता है थायरॉयड, एक्सपर्ट से जानें कारण

5. त्रिफला

त्रिफला को हमेशा आंखों के स्वास्थ्य और पेट की कई समस्याओं के लिए खाया जाता है। त्रिफला चूर्ण भी बहुत ज्यादा या बिना डॉक्टर की सलाह के खाना अच्छा नहीं होता है।

क्या हैं इसके नुकसान-

त्रिफला खाने से आंतों की नेचुरल प्रक्रिया को नुकसान होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar (@drdixa_healingsouls)

6. हल्दी

हल्दी का सेवन हम रोज़ाना करते हैं, लेकिन हर वक्त जरूरत से ज्यादा हल्दी खाना भी अच्छा नहीं है।

क्या हैं इसके नुकसान-

अगर जरूरत से ज्यादा हल्दी खाई जाए तो इससे ब्लीडिंग बहुत ज्यादा होती है।

side effects of turmeric

7. अदरक

अदरक खाना और चाय आदि के साथ इसे पीना अच्छा माना जाता है पर क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा अदरक खाने के भी कई नुकसान होते हैं।

क्या हैं इसके नुकसान-

इससे पेट की समस्याएं होती हैं और ये जलन आदि का कारण भी बन सकती है।

8. च्यवनप्राश

अक्सर सर्दियों में च्वनप्राश खाने को कहा जाता है, लेकिन इसे लोग अपनी मर्जी से न जाने कितना खाते हैं। पर क्या ये सही है?

क्या हैं इसके नुकसान-

च्यवनप्राश खाने से पेट में भारीपन, ब्लोटिंग आदि हो सकता है क्योंकि च्यवनप्राश भारी होता है और ये आसानी से डायजेस्ट नहीं होता।

इस तरह से आयुर्वेदिक जड़ीबूटियों को ज्यादा खाना और बिना किसी एक्सपर्ट के खाना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।