हमारी देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस इंस्टाग्राम पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। वह अपने निजी जीवन की झलकियां तस्वीरों और वीडियोज के माध्यम से शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका अक्सर ऐसे वीडियोज भी शेयर करती हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि वह भी आम इंसान की तरह देसी नुस्खों पर भरोसा करती हैं। अपने स्किन और हेयर केयर रूटीन के बारे में भी वह अतीत में कई बार बता चुकी हैं।
एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही एक देसी नुस्खा आजमाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आपको बता दें कि प्रियंका अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस प्रोजेक्ट से जुड़ी तस्वीरें इन दिनों साझा कर रही हैं।
उनके हालिया कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिसके एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पैर में लहसुन रगड़ा जा रहा है। इस वीडियो के कॉमेंट सेक्शन में किसी ने उनसे पूछा है कि इसका क्या लाभ है, जिस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि यह सूजन और बुखार से निपटने में मदद करता है।
इसके अलावा, अपने पैरों पर लहसुन रगड़ने से इसके रोगाणुरोधी गुणों के कारण आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में भी मदद मिल सकती है। यह रक्त परिसंचरण में भी सुधार कर सकता है और आराम को बढ़ावा दे सकता है। हमारी देसी गर्ल ने तो लहसुन के बेनिफिट्स बता दिए हैं, लेकिन इसके अलावा भी लहसुन को पैरों में रगड़ने से आप कई लाभ पा सकते हैं। चलिए उनके बारे में आपको विस्तार से बताएं।
View this post on Instagram
पैरों पर लहसुन रगड़ने के पीछे का विज्ञान
पैर मोटी त्वचा से ढके होते हैं, फिर भी उनमें कई छिद्र होते हैं जो उन पर लगाए गए पदार्थों को अवशोषित कर सकते हैं। लहसुन को पैरों पर लगाना रिफ्लेक्सोलॉजी है, जो एक तरह की प्रैक्टिस होती है, जिसमें शरीर के अन्य भागों को उत्तेजित करने के लिए पैरों पर दबाव दिया जाता है। लहसुन में एलिसिन होता है, जो मजबूत जीवाणुरोधी, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों वाला कंपाउंड है। जब इसे पैरों पर रगड़ा जाता है, तो लहसुन त्वचा के माध्यम से अवशोषित हो सकता है और शरीर को कई लाभ पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें: Garlic Benefits: लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
हो सकता है बेहतर रक्त संचार
लहसुन रक्त संचार को बेहतर बनाने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है। लहसुन में मौजूद सल्फर कंपाउंड्स के साथ एलिसिन ब्लड वेसल्स को आराम देने और रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। जब लहसुन को पैरों पर लगाया जाता है, तो ये कंपाउंड्स अब्जॉर्ब हो सकते हैं और रक्त संचार को बेहतर करने का काम करते हैं।
एथलीट फुट को ठीक कर सकता है नुस्खा
जैसा कि हमने बताया लहसुन में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। हमारे पैरों में भी भी संक्रमण हो सकता है। मानसून में तो फंगल इंफेक्शन और एथलीट फुट जैसे संक्रमण होना सामान्य है। लहसुन के प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण इन संक्रमों को रोकने में मदद कर सकते हैं। यही नहीं, इससे इंफेक्शन जल्दी ठीक भी हो सकता है।
प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है
लहसुन अपनी प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाली विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है। अपने पैरों पर लहसुन रगड़ने से, आप अपने शरीर को संक्रमण से लड़ने और अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। यह सर्दी और फ्लू के मौसम में विशेष रूप से फायदेमंद है।
सूजन कम हो सकती है
एलिसिन में सूजनरोधी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। पैरों पर लहसुन लगाने से गठिया और मांसपेशियों में दर्द जैसी सूजन से जुड़ी स्थितियों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: शरीर में रहती है सूजन? शुरू कर दें इन फूड्स का सेवन
रेस्पिरेटरी हेल्थ में हो सकता है सुधार
रिफ्लेक्सोलॉजी से पता चलता है कि पैरों के कुछ क्षेत्र शरीर के विभिन्न अंगों और प्रणालियों के अनुरूप होते हैं। पैरों पर लहसुन लगाने से, आप श्वसन प्रणाली के लिए संबंधित रिफ्लेक्स पॉइंट को उत्तेजित कर सकते हैं। साथ ही, फेफड़ों के कार्य में सुधार कर सकते हैं और सर्दी और श्वसन संक्रमण के लक्षणों को कम कर सकते हैं।
अपने पैरों पर लहसुन कैसे रगड़ें-
- ताजे लहसुन की कुछ कलियां छीलें और उन्हें थोड़ा-सा क्रश कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा तेल भी मिला सकते हैं।
- क्रश किए लहसुन को अपने पैरों के तलवों पर रगड़ें।
- लहसुन अच्छी तरह से आपके पैरों में अब्जॉर्ब हो सके, इसके लिए लहसुन लगाने के बाद मोजे पहनें।
- लहसुन को अपने पैरों पर कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। कुछ लोग इसे सोने से पहले लगाना पसंद करते हैं। ज्यादा लाभ पाने के लिए इसे रात भर लगाकर भी छोड़ सकते हैं।
- 30 मिनट के बाद, पैरों को अच्छी तरह से साबुन और साफ पानी से धोकर सुखा लें। इससे पैरों का संक्रमण भी ठीक होगा और शरीर को अन्य फायदे भी मिलेंगे।
लहसुन लगाने से कुछ लोगों को जलन का एहसास भी हो सकती है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि आपको किसी तरह की स्किन एलर्जी है, तो इस नुस्खे को बिल्कुल न आजमाएं।
अपने पैरों पर लहसुन रगड़ना अपरंपरागत लग सकता है, लेकिन यह बेहतर रक्त संचार से लेकर बेहतर इम्यून सिस्टम जैसे कई लाभ प्रदान करता है। आपका इस नुस्खे के बारे में क्या ख्याल है, हमें कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों