‘ॐ’ उच्चारण करने के हैं कई फायदे, आप भी जानें

ओम (ॐ) शब्द का उच्चारण करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। केवल 5 मिनट ‘ॐ’ शब्द का उच्चारण करने से जो फायदे आपके शरीर को मिल सकते हैं उससे आप जिंदगी भर तनाव रहित रह सकती हैं। ओम सिर्फ एक पवित्र ध्वनि ही नहीं बल्कि अनन्त शक्ति का प्रतीक है। ‘ॐ’ शब्द तीन अक्षरों से मिलकर बना है..अ उ और म। अ का मतलब होता है उत्पन्न होना, उ का मतलब होता है उठना यानी विकास और म का मतलब होता है मौन हो जाना यानी कि ब्रह्मलीन हो जाना।

रोज सुबह सूर्योदय के समय उठ जाए और इसके बाद एक शांत जगह पर बैठकर ‘ॐ’ शब्द का उच्चारण 108 बार करें। अगर आप चाहें तो शुरू के दिनों में 11 बार भी ‘ॐ’ शब्द का उच्चारण कर सकती हैं।

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ‘ॐ’ शब्द में पूरा संसार, पूरा ब्रह्मांड समाया है। इस शब्द में इतनी शक्ति है कि आप सोच भी नहीं सकती हैं। केवल इस एक शब्द के किसी मंत्र के आगे जुड़ जाने से उसका प्रभाव कई गुणा बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों ने भी माना है कि ‘ॐ’ का जाप करने से मानसिक तनाव में कमी आती है। तो चलिए आपको बताते हैं ‘ॐ’ का उच्चारण करने के क्या फायदे होते हैं?
- ‘ॐ’ का उच्चारण करने से तनाव दूर हो सकता है।
- अगर आप कोई काम करते हुए थक गई हैं तो ‘ॐ’ शब्द का उच्चारण कर लीजिए। ऐसा करने से थकान दूर हो सकती है।
- ‘ॐ’ शब्द का लगातार जाप करने से शरीर निरंतर शांति से भर सकता है।
- ‘ॐ’ का जाप हमारे शरीर में कंपन उत्पन्न दूर हो सकती है।
- ‘ॐ’ शब्द का उच्चारण करने से हार्ट और पाचन तंत्र दोनों ही ठीक रह सकते है। यहां तक कि नींद ना आने की समस्या कुछ समय में ही दूर हो सकती है इसलिए सोने से पहले भी ‘ॐ’ शब्द का उच्चारण करना चाहिए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।