ठंड में छोटे बच्चों को सर्दी-खांसी से बचाने में ये टिप्स करेंगे मदद

इस आर्टिकल में जानें कि आप बच्चों को सर्दियों में सर्दी-खांसी से कैसे बचा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-12-09, 09:47 IST
newborn baby in winter

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हम सभी अपना ख्याल रखना शुरू कर देते हैं। इस मौसम में खासतौर पर छोटे बच्चों का ज्यादा ध्यान रखा जाता है। ऐसा ना करने पर बच्चों को खांसी-जुकाम की समस्या शुरू हो जाती है।

अगर आप भी सर्दियों में अपने छोटे बच्चों का अच्छे से ध्यान रखना चाहती हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

कपड़ों का रखें ख्याल

winter care baby

सर्दियों के मौसम में बच्चों के कपड़ों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। अक्सर बच्चे थोड़ा सा खेलने के बाद गर्मी महसूस करते हैं और जैकेट आदि उतारने की मांग करते हैं। साथ ही जैकेट के नीचे भी मोटी स्वीटर और थर्मल आदि पहनें ताकि उन्हें किसी भी कीमत पर हवा ना लगे।

इसे भी पढ़ेंःपहली सर्दी में कैसे करें अपने नन्हें-मुन्ने की care, जानें

पैरों और कानों को हमेशा ढका रखें

पैरों को और कानों पर लगने वाली हवा की वजह से भी आपके बच्चों को ठंड लग सकती है। ध्यान दें कि आपका बच्चा हमेशा पैरों में जुराब और सर पर टोपी पहने। साथ ही जब बच्चा फर्श पर खेल रहा है तब भी उसे जूते जरूर पहनाएं।

फर्श पर बिछाएं कार्पेट

use carpet

कई बार बच्चे खेलते-खेलते ठंडे फर्श पर बैठ जाते हैं जो गलत है। सर्दियों में फर्श बहुत ज्यादा ठंडे होते हैं जिनकी ठंडक से बच्चों की तबियत खराब हो सकती है। ऐसे में फर्श परकार्पेट बिछाने से बच्चा सेफ रहता है।

कैसा होना चाहिए खाना

सर्दियों के मौसम में बच्चों को भूलकर भी ठंडा खाना ना दें। कोशिश करें कि आप जब भी बच्चों को खाना दें वो गर्म हो। खाने के साथ-साथ दूध भी गर्म करके पिलाएं।

कपड़े धोते वक्त इन बातों का रखे ध्यान

कई बार बच्चों को सर्दियों के कपड़े चुभते हैं इस वजह से भी वो पहनने में आनाकानी करते हैं। अगर आपका बच्चा भी कुछ ऐसा ही करता है तो आप कपड़े धोते वक्त इजी जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल जरूर करें। इससे कपड़े सॉफ्ट रहते हैं।

इसे भी पढ़ेंःनवजात शिशु से मिलने जा रही हैं तो इन 8 बातों का ध्‍यान रखें

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को सर्दियों के मौसम में ठंड से बचा सकते हैं। अगर आप इसके अलावा कुछ और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।