पेट की गैस को तुरंत कैसे ठीक करें?
पेट में गैस खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए?
पेट से फंसी हुई गैस कैसे निकालें?
अगर आपके पेट में कुछ भी खाते ही गैस का गुब्बारा बन जाता है, तो जाहिर सी बात है कि ये सवाल आपके भी होंगे और आपके इनके जवाब जानना चाहते होंगे। गलत खान-पान, अनियमित जीवनशैली और कमजोर पाचन के चलते पेट में गैस बनने लगती है। कभी-कभार भारी खाना खाने या ज्यादा खाने के बाद गैस बनना नॉर्मल है। लेकिन, हमेशा पेट का गैस से भरे रहना, खट्टी डकार और स्मैली फार्ट आना ठीक नहीं है और ये सभी चीजें कमजोर पाचन की तरफ इशारा करती है और इसका साफ मतलब है कि आपको अपनी जीवनशैली और खान-पान की आदतों पर ध्यान देना चाहिए। गैस को दूर करने के लिए आप खाली पेट नानी मां के इन नुस्खों को भी आजमा सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
पेट की गैस को कम करने के लिए खाली पेट आजमा लीजिए ये 2 नुस्खे
- अगर आपके पेट में दिनभर गैस रहती हैं, तो सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पिएं। आपको पानी में 1 टीस्पून अजवाइन डालकर उबालना है। इसे 5-7 मिनट उबालें फिर छान लें।
- इसमें काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। इससे दिनभर आप खाना आसानी से पचा पाएंगी और पेट में गैस नहीं बनेगी।
- अजवाइन में एंटी-स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं। इससे पेट में गैस नहीं बनती है और हाजमा दुरुस्त होता है। अजवाइन पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने में भी मदद करती है।
यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज
- अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पेट की सूजन को कम करती है। यह बाउल मूवमेंट को सुधारती है और खाने को अच्छी तरह से पचने में मदद करती है।
- खाली पेट इस नुस्खे को आजमाने से पेट भी आसानी से साफ होता है और दिनभर पेट में ऐंठन नहीं होती है।
- काला नमक पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है और खाने को सही तरह से पचने में मदद करता है। यह गट में मौजूद खराब बैक्टीरिया को भी कंट्रोल करता है, जिससे खाना आसानी से पचता है और अपच और बदहजमी नहीं होती है।
- नींबू का रस पेट में फंसी गैस को बाहर निकालता है और एसिडिटी को भी कम करता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाकर पाचन को मजबूत करता है।
- आप खाली पेट अजवाइन, काला नमक और हींग का सेवन भी कर सकती हैं। अजवाइन और हींग को हल्का सा भूनें। अब इसमें काला नमक मिलाकर इसे गुनगुने पानी के साथ लें
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
पेट की गैस को दूर करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपका डाइजेशन अक्सर खराब रहता है, हर दूसरे दिन गैस बनती है और एसिडिटी आपको परेशान करती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों