herzindagi
how to stop hair fall as per ayurveda

आयुर्वेद के अनुसार बालों का झड़ना कम करने के लिए लें इन उपायों की मदद

बाल झड़ने के पीछे शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी के साथ वात, पित्त और कफ दोष में असंतुलन भी हो सकता है। इन्हें दूर करने के लिए, आयुर्वेद में कई तरीके भी बताए गए हैं।
Updated:- 2023-08-14, 13:00 IST

आयुर्वेद के अनुसार, बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आयुर्वेद में हमारे शरीर में मौजूद तीनों दोषों के संतुलन पर काफी जोर दिया गया है। इन तीनों दोषों में उतार-चढ़ाव होने का असर हमारे शरीर में दिखाई देने लगता है। बाल झड़ने के पीछे शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी के साथ वात, पित्त और कफ दोष में असंतुलन भी हो सकता है। वहीं, स्ट्रेस भी बाल झड़ने का एक कारण हो सकता है। आज के वक्त में युवाओं में भी बाल झड़ने की परेशानी देखने को मिल रही है। इसे दूर करने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक तरीके अपना सकती हैं। इस बारे मे हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली से जानकारी हासिल की। नीतिका आयुर्वेद में एमडी हैं। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

झड़ते बालों को रोकने में मदद कर सकता है आंवला

how to eat aamla for hairfall

आंवला गुणों को खान है। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसका रस पीने से कोलेजन बूस्ट होता है। बालों का विकास होता है और बाल झड़ना कम होते हैं। 

बालों की ग्रोथ में मदद करेंगी दालें, बीन्स और नट्स

दालें, बीन्स और नट्स, बालों को मजबूती देने के लिए कारगर हैं। इनसें बालों को मजबूती और पोषण मिलता है। बादाम, किशमिश और अखरोट, झड़ते बालों के लिए अच्छे होते हैं। वहीं, दालों और बीन्स में जिंक और प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार बालों का झड़ना कम करने के लिए ये हैं सबसे आसान उपाय

बालों का झड़ना कम करेगा करी पत्ता

ayurvedic ways to cure hairfall

करी पत्ता सिर्फ खाने में तड़का डालने के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी होता है। बालों का झड़ना रोकने के लिए करी पत्ता कारगर है। इसमें कई एंटी ऑक्सीडेंट्स और न्यूट्रिशन्स होते हैं, जिनसे स्कैल्प में ऑक्सीजन लेवल सही बना रहता है और खून भी साफ होता है। करी पत्ते को आप चबाकर खा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

बालों का झड़ना रोकने के लिए टिप्स

  • इसके अलावा, आप नारियल तेल की मालिश से भी बालों को मजबूती दे सकते हैं।
  • वहीं, एक्सपर्ट के मुताबिक, किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से शरीर में मौजूद दोषों की जांच भी जरूर करवाएं।
  • ऑलिव ऑयल और बादाम का तेल भी बालों की मसाज के लिए अच्छा होता है।
  • कई योगासन भी बालों का झड़ना कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
  • स्ट्रेस से दूर रहना और खान-पान की सही आदतें भी बालों का झड़ना कम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार ये हो सकते हैं बाल झड़ने के कारण 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।