शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है। इस स्थिति को मेडिकल लैंग्वेज में एनीमिया कहते हैं। इस समस्या से महिलाएं अक्सर दो-चार हो जाती हैं। बता दें कि आयरन की कमी की वजह से शरीर में खून की कमी होती है। आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी खनिज है। अगर आप भी खून की कमी से जूझते हैं और इसकी कमी पूरी करने के लिए दवाई भी ले रहे हैं, डाइट भी ले रहे हैं फिर भी खून नहीं बढ़ रहा है तो हम आपके यहां कुछ प्रो टिप्स बता रहे हैं जिन्हें आप अपना कर खून को जल्दी बढ़ा सकते हैं।इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने जानकारी दी है।
खून बढ़ाने के प्रो टिप्स?
View this post on Instagram
अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स ले रहे हैं और इसे कैल्शियम के साथ सेवन करते हैं तो इससे आयरन का अवशोषण प्रभावित हो सकता है। इसलिए आयरन युक्त आहार खाने के तुरंत बाद दूध या दूध से बने उत्पाद का सेवन नहीं करें। अगर आप सप्लीमेंट्स ले रहे हैं तो इसे दूध या दूध से बनी चीजों के साथ लेने से बचें।
आयरन का अवशोषण बढ़ाने के लिए आप विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ साथ में जरूर खाएं जैसे नींबू, संतरा आंवला या शिमला मिर्च, यह विटामिन आयरन को अधिक प्रभावित तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें-इन डेली रूटीन हैक्स की मदद से थकान को करें छूमंतर
आयरन को सबसे अच्छे तरीके से अवशोषित करने का तरीका है कि आप जब खाली पेट हो तभी आयरन सप्लीमेंट्स लें। एक्सपर्ट बताती है कि एसिडिक वातावरण में आयरन बेहतर अवशोषित होता है।
आयरन की कमी दूर करने के लिए आप आयरन वाले पैन में खाना पकाएं। इससे भोजन में आयरन का समावेश हो जाता है।
यह भी पढ़ें-दिन रात करते हैं ओवरथिंकिंग? यहां जानें इससे बचने के उपाय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों