Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:03 AM IST

दिन रात करते हैं ओवरथिंकिंग? यहां जानें इससे बचने के उपाय

ओवरथिंकिंग सेहत के लिए बिलकुल भी सही नहीं है। अगर आप भी एक ओवरथिंकर हैं तो हम आपको कुछ उपाय बता रहे हैं जिससे आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं।
Updated:- 2024-11-22, 13:58 IST
image

किसी भी काम को करने से पहले सोचना समझना बेहद जरूरी है। ये ह्यूमन नेचर है। हम आप या दुनिया का कोई भी इंसान सोचता जरूर है। लेकिन एक ही बात को अगर आप लंबे वक्त तक सोचते रहते हैं तो इसे हम ओवरथिंकिंग के नाम से जानते हैं,जो कि मेंटल हेल्थ के साथ ओवरऑल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। आजकल हर दूसरा व्यक्ति ओवरथिंकिंग से परेशान है। अगर ओवरथिंकिंग से जल्दी नहीं निकला जाए तो आप वाकई बीमार हो सकते हैं। डिप्रेशन में जा सकते हैं। आप भी ज्यादा सोचते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं क्योंकि हम इसमें एक्सपर्ट के बताए कुछ नुस्खे बता रहे हैं जिससे आपकी यह परेशानी कम हो सकती है।

ओवरथिंकिंग क्यों करते हैं?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

एक्सपर्ट बताती हैं कि ओवरथिंकिंग तब होती है जब हमारा मस्तिष्क समस्या सुलझाने की मोड में रहता है। यह स्थिति अक्सर तनाव या अनिश्चितता के डर से पैदा होती है। जब हमारा शरीर लगातार तनाव में रहता है  तो कोर्टिसोल जो कि तनाव हार्मोन है,उसके स्तर में वृद्धि हो जाती है। कोर्टिसोल का लगातार उच्च स्तर ओवर थिंकिंग को और बढ़ा सकता है,लेकिन कुछ सुपरफूड्स और आसान तरीके हैं जो आपकी मस्तिष्क को शांत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-डायबिटीज और ब्लड प्रेशर बन सकते हैं किडनी खराब होने की वजह, इन टिप्स से रखें ख्याल

ओवर थिंकिंग को कैसे कंट्रोल करें?

  • कैमोमाइल टी का सेवन करें,इसमें एंटी स्ट्रेस गुण होता है जो मन को शांत करने में मदद करती है,शाम के वक्त आप एक कप यह चाय पीने से शरीर और मस्तिष्क को आराम मिलता है।
  • अश्वगंधा एक नेचुरल जड़ी-बूटी है जो तनाव को कम करने के लिए जानी जाती है। सोने से पहले अश्वगंधा टेबलेट का सेवन करने से रात में गहरी नींद मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है।
  • एक गिलास हल्दी वाला दूध पीने से भी दिमाग शांत होता है। इसमें करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो मस्तिष्क को शांति पहुंचाता है।
  • डॉर्क चॉकलेट खाएं,इसमें फ्लेवोनोइड्स होते हैं जो दिमाग को उत्तेजित करने वाले रसायनों को नियंत्रित करने में मदद करता है। जब भी आप को ओवरथिंकिंग महसूस हो आप इसका डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा खाएं।लेकिन रात में इसे खाने से बचें।
  • आप अखरोट भी खा सकते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिमाग को शांत रखते हैं। मानसिक थकान को कम करने में मदद करता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

anxious-girl-bites-finger-looking-scared-worried-aside-overthinking-standing-white-background_176420-47985

  • सोने से 15 मिनट पहले माइंडफुलनेस मेडिटेशन करें।
  • सुबह सो कर उठने पर 10 मिनट डीप ब्रीदिंग करें।
  • 30 मिनट हरे भरे वातावरण में समय बिताएं।
  • कुछ देर अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करें।

यह भी पढ़ें-बड़े काम का है यह हरा पत्ता, इन 2 समस्याओं में मिल सकता है फायदा


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।