Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:26 PM IST

इंटिमेट एरिया के बालों को इस तरह करें साफ, गायनेकोलॉजिस्ट का बताया सबसे सेफ तरीका

प्यूबिक हेयर कई लोगों को काफी परेशान करते हैं और सही हाइजीन मेंटेन करने के लिए इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी है, लेकिन कैसे?
Updated:- 2023-04-26, 14:10 IST
how to deal with pubic hair

प्यूबिक हेयर या वेजाइनल हेयर नॉर्मल है और ये सभी के शरीर का हिस्सा होते हैं। प्यूबिक हेयर की ग्रोथ कई लोगों को परेशान करती है और ये जरूरी भी है कि आप समय-समय पर इन्हें साफ करते रहें ताकि सही हाइजीन मेंटेन की जा सके। लेकिन एक बहुत बड़ी समस्या जो लोगों को समझ में आती है वो ये कि किस तरह से प्यूबिक हेयर के साथ डील किया जाए।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रेन्ड एमबीबीएस और एमएसी(Oxon), स्पेशलिस्ट डॉक्टर तान्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी बातें शेयर की हैं। डॉक्टर तान्या इंस्टाग्राम पर @dr_cuterus के नाम से हैं और वो हमेशा महिलाओं की कई समस्याओं से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं।

उन्होंने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है जिसमें प्यूबिक हेयर के साथ डील करने का सबसे अच्छा तरीका बताया गया है।

इसे जरूर पढ़ें- डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें पैरों की शेविंग के सबसे आसान 3 हैक्स

dealing with pubic hair

किस तरह से रखें प्यूबिक हेयर का ख्याल-

प्यूबिक हेयर को हटाने के लिए बहुत सारे तरीके मौजूद होते हैं। वैक्सिंग, प्लकिंग, शेविंग, ट्रिमिंग आदि, लेकिन इसमें से बेहतर तरीका आपके लिए कौन सा हो सकता है? कई गायनेकोलॉजिस्ट्स की सलाह होती है कि इंटिमेट एरिया की वैक्सिंग काफी ज्यादा रिस्की साबित हो सकती है। उसका कारण ये है कि इस दौरान आप अपनी स्किन को एक्सपोज करते हैं। प्यूबिक एरिया की स्किन काफी सेंसिटिव होती है और वैक्सिंग कई तरह की सिस्ट और इन्फेक्शन का कारण भी बन सकती है।

ऐसे ही शेविंग से भी कट लगने और फॉलिकल सिस्ट होने की गुंजाइश बनी रहती है।

ऐसे में डॉक्टर तान्या के मुताबिक आपके लिए प्यूबिक हेयर को ट्रिम करना सबसे अच्छा तरीका है इन्हें कम करने का। ट्रिम करने से आपकी स्किन को डायरेक्ट तरीके से कोई नुकसान नहीं होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Tanaya | Millennial Doctor (@dr_cuterus)

बालों को ट्रिम करने से पहले ध्यान रखें ये बातें-

अगर आप प्यूबिक एरिया को ट्रिम करने जा रही हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

  • सबसे पहले तो किसी भी हालत में बिना सैनिटाइजेशन के कैंची या ट्रिमर का इस्तेमाल ना करें।
  • जिस ट्रिमर या कैंची का इस्तेमाल कर रही हैं वो आप किसी और चीज़ के लिए इस्तेमाल ना करें।
  • किसी के साथ ट्रिमर शेयर करने के बारे में तो सोचना ही नहीं।
  • ट्रिमिंग करने से पहले प्यूबिक एरिया को साफ जरूर कर लें। ये हाइजीन के हिसाब से बहुत जरूरी है।
  • ट्रिमिंग से पहले स्किन को थोड़ा मोइस्ट भी कर लें। ल्यूब्रिकेशन के कारण फ्रिक्शन कम होता है और चोट लगने की गुंजाइश भी कम होती है।
  • जिस डायरेक्शन में हेयर ग्रोथ हो रही है उसी डायरेक्शन में ट्रिमिंग करें।

इसे जरूर पढ़ें- फेस पर करती हैं शेविंग का इस्तेमाल तो जानिए पोस्ट स्किन केयर टिप्स भी

ऐसा नहीं है कि प्यूबिक हेयर हटाने के बाकी तरीके ज्यादा काम नहीं आते हैं, लेकिन अगर आपको पहले से ही कोई वेजाइनल इन्फेक्शन हो चुका है या किसी तरह की सिस्ट या STI की समस्या से परेशान हैं तो ट्रिमिंग ही सबसे बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आपको ये ध्यान रखना है कि ट्रिम करते समय स्किन के बहुत करीब अपने टूल को ना लेकर जाएं वर्ना ऐसा हो सकता है कि आपकी स्किन को नुकसान पहुंचे।

अगर इससे थोड़ी परेशानी हो रही है तो आप अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से बात कर अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुन सकती हैं। डॉक्टर आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से सलाह दे सकता है कि प्यूबिक हेयर को हटाने का सबसे अच्छा तरीका आपके लिए क्या हो सकता है।

हाइजीन सिर्फ ट्रिमिंग तक ही सीमित नहीं रहती है और आपको सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।