Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:31 AM IST

आयुर्वेद के अनुसार शरीर को साफ करने का यह है सही तरीका

शरीर का अंदर और बाहर से स्वच्छ रहना जरूरी है। आयुवर्दे के अनुसार, नहाते वक्त और इससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहाने का गलत समय आपको बीमार कर सकता है।
Updated:- 2023-08-16, 13:51 IST
dos and donts of bathing in ayurveda

आयुर्वेद में स्वस्थ जीवन के कुछ नियम बताए गए हैं। इनमें खाने-पीने, नहाने, सोने और भी कई चीजों से जुड़े नियम शामिल हैं। मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव, नहाने का सही समय, सोने का सही समय और शरीर की प्रकृति के हिसाब से खाने की कुछ चीजों को छोड़ना, ये सारी बातें आयुर्वेद में जरूरी मानी गई हैं। शरीर का अंदर और बाहर से स्वच्छ रहना जरूरी है।

आयुर्वेद के अनुसार, नहाते वक्त और इससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहाने का गलत समय आपको बीमार कर सकता है। शरीर की बाहर से सफाई सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि स्वच्छता के लिए भी जरूरी है। इस बारे में डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर नीतिका, आयुर्वेद में एमडी हैं। उन्हें इस फील्ड में 17 सालों का अनुभव हैं।

आयुर्वेद के अनुसार नहाने का सही समय और तरीका

how to massage your body

आयुर्वेद के अनुसार, दिन में दो बार नहाना चाहिए। सूरज उगने से पहले पेट का साफ होना, दांत साफ होना और शरीर का स्वच्छ होना जरूरी है। दूसरी बार, शाम के वक्त हल्के गुनगुने पानी से नहाना चाहिए। इससे मसल्स और नर्व्स को आराम मिलता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, आयुर्वेद कहता है कि आपको हाथी की तरह नहाना चाहिए यानी शरीर को साफ करने के लिए पर्याप्त पानी की इस्तेमाल करना चाहिए। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप पानी की बर्बादी करें लेकिन पानी सही से जरूर इस्तेमाल करें ताकि शरीर पूरी तरह साफ हो सके।

स्नान से पहले करें मसाज

आयुर्वेद में नहाने से पहले मसाज करने की सलाह दी जाती है। अभ्यंग यानी तेल से मसाज, नहाने से पहले जरूरी है। मसाज के लिए तिल का तेल सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, आप बादाम या नारियल तेल का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

हर्बल पाउडर से स्क्रब

how to clean your body as per ayurveda

नहाने से पहले और मसाज के बाद हर्बल पाउडर से शरीर को साफ करें। हर्बल पाउडर में बेसन, मूंग दाल, हल्दी, गुलाब की पंखुड़ियां, चंदन की लकड़ी, नीम की पत्तियां और खस का इस्तेाल करें।

यह भी पढ़ें- स्‍ट्रेस को दूर भगाने और सुंदर दिखने के लिए आप भी लें ये आयुर्वेदिक मसाज

नहाने के लिए ऐसा होना चाहिए पानी

आयुर्वेद की मानें तो नहाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि, सिर और बालों में गुनगुने पानी को सीधा नहीं डालना चाहिए। सिर धोने के लिए रूम टेम्परेचर पर पानी लेना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचें। इससे डाइजेशन खराब हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अच्छे डाइजेशन के लिए किस समय नहाना है सही, जानें क्या कहता है आयुर्वेद?

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।