herzindagi
right time of bathing

अच्छे डाइजेशन के लिए किस समय नहाना है सही, जानें क्या कहता है आयुर्वेद?

खाने से पहले क्यों नहाना चाहिए और क्यों बड़े-बुजुर्ग खाने के बाद नहाने के लिए मना करते हैं? इन सारे सवालों के जवाब आपको आयुर्वेद के अनुसार इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2023-05-21, 11:00 IST

घर में बड़े-बुजुर्ग कोशिश करते हैं कि बचपन से ही बच्चों में अच्छी आदतें पड़वाई जाएं। हमें बचपन से ही बताया गया है कि सुबह के वक्त नहाना चाहिए और उस के बाद ही कुछ खाना चाहिए। खाने से पहले नहाने की इस आदत को लगभग हम सभी फॉलो करते हैं लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? क्या आपको पता है कि खाने से पहले ही हमें क्यों नहाना चाहिए? आयुर्वेद के अनुसार, हमारा नहाना और डाइजेशन दोनों ही आपस में जुड़े हुए हैं।

यही वजह है कि खाने के बाद नहाने से इनडाइजेशन और ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है। लेकिन आखिर ऐसा होता क्यों है? इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जानकारी शेयर की है।

ऐसे होता है पाचन

how digestion and bathing are connected

खाने के पाचन के लिए हमारे शरीर में मौजूद फायर एलीमेंट(डाइजेस्टिव फायर) यानी अग्नि तत्व जिम्मेदार होता है। जब हमारे शरीर में यह तत्व पीक पर होता है तो खाना सबसे अच्छे से डाइजेस्ट होता है। जब हम खाना खाते हैं तो शरीर में मौजूद यह अग्नि तत्व काम करना शुरू कर देता है। जिसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है जो कि सही डाइजेशन के लिए जरूर होता है। आयुर्वेद के अनुसार, खाने को ठीक से पचाने के लिए गट लाइन के आस-पास ब्लड सर्कुलेशन बहुत अच्छा होना चाहिए। अगर यह ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होता है और पाचन अग्नि धीमी होती है तो डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं।

नहाने का क्या है संबंध?

digestion and

शरीर में पाचन सही तरह से न होना का सबसे मुख्य कारण पाचन अग्नि का ठंडा हो जाना है। ऐसा ज्यादातर हमारी गलतियों की वजह से ही होता है। जब हम नहाते हैं तो हमारे पोर्स बंद होने लगते हैं जिसकी वजह से गट के आस-पास ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इसलिए आयुर्वेद खाने से पहले नहाने की सलाह देता है। खाने से पहले नहाने से शरीर की अग्नि सही रूप में होती है और इस वजह से डाइजेशन अच्छा होता है। वहीं अगर आप खाना खाने के बाद नहाते हैं तो इसकी वजह से पाचन अग्नि ठंडी हो जाती है। जिससे ब्लोटिंग और गैस की परेशानी हो सकती है। नहाना शरीर को ठंडक देने का एक प्रोसेस है। जब शरीर में ठंडक आती है तो पाचन अग्नि भी अपने आप धीमी हो जाती है जिस वजह से हम जो भी खाते हैं वह ठीक से पच नहीं पाता है। खाना खाने से लगभग 1 घंटा पहले अगर आप नहाएंगे तो यह डाइजेशन(डाइजेशन को ऐसे बनाएं मजबूत) के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-Indigestion की समस्या से हैं परेशान तो एक्सपर्ट से जानें कुछ टिप्स

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

यह भी पढ़ें- ये 10 रामबाण उपाय अपनाएं पाचन तंत्र को जिंदगी भर के लिए हेल्‍दी बनाएं

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।