दांतों का पीलापन अब नहीं बनेगा आपकी शर्मिंदगी का कारण, आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए इन 10 नुस्खों से मोतियों की तरह चमकेंगे दांत

दांतों का पीलापन अक्सर शर्मिंदगी का कारण बनता है। ओरल हाइजीन सही न होने के चलते ऐसा होता है। अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए ये 10 उपाय मदद कर सकते हैं।
image

हम सभी चाहते हैं कि हमारे दांत मोतियों की तरह चमकें। लेकिन, ओरल हाइजीन सही न होने के कारण दांतों पर पीलापन जमने लगता है। इसके और भी कुछ कारण हो सकते हैं। जब दांत पीले दिखने लगते हैं, तो यह न केवल हमारे कॉन्फिडेंस को कम करता है, बल्कि शर्मिंदगी की वजह भी बनता है। आयुर्वेद में कई देसी नुस्खों को दांतों को चमकाने के लिए सटीक माना गया है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्खों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं।

दांतों को चमकाने के आयुर्वेदिक नुस्खे जानें

neem leaves benefits

  • अगर आप दांतों को चमकाना चाहती हैं और उन्हें हेल्दी रखना चाहती हैं, तो नीम के दातुन से दांत साफ करें। यह एक बहुत पुराना नुस्खा है और आपके अपने घर में अक्सर बड़े-बुजुर्गों को ऐसा करते देखा होगा।
  • नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इससे न केवल दांतों का पीलापन दूर होता है, बल्कि ओरल हेल्थ की दुरुस्त रहती है।
  • सरसों के तेल में सेंधा नमक मिलाकर अगर आप हल्के हाथों से दांतों की मसाज करेंगी, तो भी दांतों का पीलापन कम होगा और मसूड़े मजबूत होंगे।
  • फिटकरी और लौंग भी दांतों को फायदा पहुंचाते हैं। इन दोनों चीजों को पानी में उबालकर इसे ठंडा कर लें। अब इससे कुल्ला करें। दांतों की खोई चमक लौट सकती है।
  • नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करना भी दांतों के लिए फायदेमंद रहेगा। आपको रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच नारियल तेल को 10-15 मिनट मुंह में रखना है। इससे मुंह के अंदर चारों तरफ घुमाना है और फिर थूक देना है। इससे भी दांतों की चमक बनी रहती है।
  • बबूल की छाल से बनी दातुन या उसका पाउडर भी दांतों को साफ करने में मदद करता है। इसमें टैनिन होता है, जो दांतों की सफेदी बढ़ाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-दांतों को मोतियों की तरह चमकाने का काम करेंगी ये चीजें, बनाने में सिर्फ 10 रुपये होंगे खर्च

tulsi leaves for detox

  • तुलसी के पत्ते भी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। अगर आप इन्हें सुखाकर इनका पाउडर बनाएं और दांतों पर ब्रश की तरह इस्तेमाल करें, तो दांतों में चमक आएगी। यह दांतों का पीलापन दूर करने के साथ ही मुंह की दुर्गंध को भी कम करते हैं।
  • सेब का सिरका भी दांतों के पीलेपन को दूर करता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे दांतों के इनेमल पर असर होता है।

यह भी पढ़ें- क्या दांत सड़ने से कैंसर हो सकता है? एक्‍सपर्ट से जानें जवाब

दांतों को चमकाने में ये आयुर्वेदिक उपाय मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP