गर्मियों में शरीर से बहुत ज्यादा आती है गंध, ये 5 टिप्स आएंगे काम

गर्मियों के मौसम में तो सब चल जाता है, लेकिन यह पसीना और इसकी गंध से लोग खुद तो परेशान होते हैं, दूसरों को भी परेशानी होती है। पसीने की गंध से शर्मिंदगी भी महसूस होने लगती है। कई बार तो ऐसे लोगों के आस पास बैठना भी पसंद नहीं करते हैं। अगर आपके शरीर से भी बहुत ज्यादा गंध आती है, तो चिंता मत कीजिए। हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनी रूटीन में शामिल करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं और पूरे दिन तरोताजा महसूस कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।
शरीर की गंध से छुटकारा पाने के उपाय
-1747653908287.jpg)
गंध से छुटकारा पाना है, तो इसका सबसे आसान तरीका है, नियमित रूप से नहाना। हर रोज कम से कम एक बार जरूर नहाएं। इससे शरीर पर मौजूद पसीने निकल जाते हैं। दरअसल आपके शरीर पर बैक्टीरिया होते हैं, जो पसीने से मिलकर बदबू पैदा करते है। आप एंटीबैक्टीरियल साबुन या नीम के पानी से नहा सकती हैं।
गर्मियों के मौसम में हमेशा हवादार और ढीले कपड़े पहनें। ढीले ढाले और सांस लेने योग्य कपड़े पहनने से हवा पास होती है। इससे पसीना सूखता रहता है और दुर्गंध नहीं आती है। आप कॉटन और लिनेन की फैब्रिक पहन सकती हैं।
गर्मियों में डिओड्रेंट से गंध कुछ देर के लिए छिप जाते हैं। ऐसे में आप एंटीपर्सपिरेंट इस्तेमाल करें। इससे शरीर की दुर्गंध को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें: कब्ज से चाहिए आराम? घर पर ही बनाएं ये असरदार चूर्ण
-1747653989006.jpg)
शरीर की गंध कम करने में डाइट का भी बड़ा रोल है। आप लहसुन, प्याज और मसालेदार भोजन का सेवन कम करें। इसके साथ ही ताजे और पानी वाले फल का सेवन करें। इससे भी पसीने से गंध कम आती है।
जितना हो सके गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखें। इससे पसीना पतला होता है। इसमें गंध पैदा करने वाले अन्य पदार्थों की सांद्रता कम होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।