रात भर हमारे मुंह में बनने वाले बैक्टीरिया और सलाइवा के कारण सुबह मुंह से बदबू आती है। यह सामान्य है और इसलिए हमें रात को भी ब्रश करने की सलाह दी जाती है। अगर आप खाने में ऐसा कुछ खा लें, जिसका फ्लेवर तेज हो, तो भी मुंह से बदबू आती है। ऐसे में कुछ लोग होते हैं, जिनके मुंह से हमेशा बदबू आती है। माउथ हाइजीन की तरफ ध्यान देने के कारण ऐसा होता है। वहीं, अगर आपको पेट संबंधी समस्याएं हैं, तो भी आपके मुंह से हमेशा बदबू आती है।
जब बैक्टीरिया फूड को तोड़ता है, तो उसमें निकलने वाली गैस बदबू का कारण बनती है। कुछ मामलों में, यह एक गंभीर डेंटल प्रॉब्लम्स की ओर इशारा करता है। इसके लिए आपको तुरंत अपने डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। अगर प्याज-लहसुन जैसी चीजें खाकर आपके मुंह से बदबू आ रही है, तो उसे घर पर बने माउथ फ्रेशनर से दूर किया जा सकता है। ये माउथ फ्रेशनर माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको नेचुरल माउथ फ्रेशनर बनाने का तरीका बताएंगे, जो आप हमेशा अपने साथ रख सकते हैं। किसी खास मीटिंग से पहले इसका इस्तेमाल करके आप मुंह की दुर्गंध को दूर करने में कामयाब होंगे।
कई बार खाना हमारे दांतों के बीच में फंस जाता है। कुल्ला करने के बाद भी कुछ पार्टिकल्स दांतों और मसूड़ों के बीच जमे रहते हैं। यही बैक्टीरिया एक चिपचिपे प्लाक की तरह दांतों में जमने लगता है। प्लाक जमने से दांत ही पीले नहीं होते, ये मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचाता है। अगर आप रोजाना ब्रश या फ्लॉस नहीं करते हैं, तो ये बैक्टीरिया का उत्पादन करके बदबू का कारण बनते हैं।
इसे भी पढ़ें: Bad Breath Problem: सांसों को मिनटों में तरोताजा बनाता है घर में बना ये माउथवॉश
यह विडियो भी देखें
घर पर बने माउथ फ्रेशनर में किसी तरह का केमिकल यूज नहीं होता है, इस प्रकार यह दांतों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मुंह की स्मेल को दूर करने के लिए घर पर बना फ्रेशनर प्रभावी भी होता है। आप दो तरह से फ्रेशनर बनाकर तैयार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मुंह की बदबू से परेशान हैं तो ये नेचुरल होममेड माउथवॉश बनाकर करें इस्तेमाल
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगी। अगर आपको लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना जानें। ऐसे ही हेल्थ संबंधी लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।