Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:05 AM IST

इस हरे पत्ते से सेहत को मिलते हैं 5 फायदे

चिलबिल जिसे गोटू कोला के नाम से भी जाना जाता है, इसकी पत्तियों में औषधिय गुण होते हैं जिससे कई समस्याओं में फायदा मिल सकता है।
Updated:- 2024-08-06, 14:12 IST
Chilbil Leaves for Health

प्राचीन काल से जड़ी-बूटी,छाल पत्तियों का इस्तेमाल बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है। इनमें नीम, अर्जुन की छाल वगैरह शामिल है। लेकिन आज हम आपको एक खास तरह की पत्तियों की जानकारी दे रहे हैं। इसे हम चिलबिल के नाम से जानते हैं। ये औषधिय पत्तियां होती हैं, जिससे आपको कई तरह की समस्याओं में फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्स से

चिलबिल की पत्तियों के सेहत लाभ

gotu kola leaves

  • चिलबिल की पत्तियों में एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर होते हैं। यह पत्तियां दाग धब्बों को कम करने में सहायक होती हैं। चिलबिल की पत्तियों को पीस कर प्रभावित जगह पर लगाने से त्वचा की समस्या में सुधार होता है।
  • यह पत्तियां पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। यह पाचन तंत्र को उत्तेजित करने में मदद करती है। गैस सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मददगार हैं।
  • अगर आपको कहीं पर चोट लग गई है और घाव नहीं भर रहा है तो चिलबिल के पत्तों का पेस्ट लगाने से कॉलेजन उत्पादन को बढ़ावा मिलता है और इससे घाव तेजी से ठीक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-ब्रेस्टफीडिंग के दौरान लाइफस्टाइल में करें ये 6 बदलाव, नहीं होगा कैंसर का जोखिम

chilbil

  • चिलबिल की पत्तियों से आप इम्यूनिटी को भी बढ़ावा दे सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको संक्रमण से लड़ने में सक्षम बनाते हैं।
  • एक्सपर्ट की माने तो चिलबिल की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, ऐसे में अगर आप गठिया से परेशान रहते हैं तो इसके अर्क का सेवन करने से आपको काफी आराम मिल सकता है। इसके अलावा यह पीलिया और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें एंटी एंग्जाइटी इफेक्ट होता है जो मेंटल हेल्थ में भी सुधार करता है।

यह भी पढ़ें-अगस्त की शुरुआत से ही फॉलो कीजिए ये टिप्स, एक महीने में सेहत में महसूस होगा बदलाव

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।