Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:18 PM IST

Gharelu Nuskha: नाक में सिर्फ '2 बूंद' बादाम तेल डालने से आपको मिलेंगे ये '5 अद्भुत' फायदे

अगर आप रोजाना 2-2 बूंद बादाम रोगन की अपनी नाक में डालती हैं तो आप इन 5 तरह की बीमारियों से बच रह सकती हैं। 
Updated:- 2020-06-22, 16:06 IST
badam rogan in nose main

बादाम को सेहत का खजाना माना जाता है। अपने इसके कई फायदे सुने और आजमाए होंगे। बादाम ब्रेन को तेज बनाता है, इम्‍यूनिटी को सुधारता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करने में हेल्‍प करता है, और ना जाने क्या क्या? महिलाएं इसे अलग-अलग तरीके से इस्‍तेमाल करती हैं। कई महिलाएं इसे रात भर भिगोने के बाद सुबह खाती है, कोई ऐसे ही खा लेती है, और कुछ तो इसके तेल का इस्तेमाल करना पसंद करती है। जी हां बादाम का तेल जिसे बादाम रोगन भी कहा जाता है, वह तो गुणों की खान है और बादाम की तरह आपकी ढ़ेर सारी बीमारियों को दूर करता है।

इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं की हेल्‍थ का पहरेदार है तिल का तेल, जानें इसके 9 फायदे

badam rogan in nose inside

बादाम रोगन इतने फायदे हैं कि इसे हर किसी को इस्‍तेमाल करना चाहिए। इस तेल में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन -ई आदि मौजूद रहते हैं। इस तेल की सबसे अच्‍छी बात ये है कि इसे किसी भी उम्र का व्‍यक्ति इस्तेमाल कर सकता हैं। नवजात शिशुओं की बादाम के तेल से मालिश करने से उनकी हड्डियां और मसल्‍स मजबूत होती है। छोटे बच्चों को इस तेल की कुछ बूंदें अगर दूध या पानी में मिलाकर पिलाई जाए, तो उनकी इम्‍यूनिटी मजबूती होती है और बच्‍चे की ग्रोथ अच्‍छे तरीके से होती है। बादाम रोगन में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड्स ब्रेन के लिए बहुत जरूरी होता है। प्रेग्‍नेंसी में बादाम रोगन लेना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम आदि मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते है। 

badam rogan in nose inside

एक्‍सपर्ट की राय

एक्‍सपर्ट आयुर्वेद फिजिशियन डॉक्‍टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं कि ''बादाम रोगन यानि बादाम का तेल हेल्‍थ और खूबसूरती दोनों बढ़ाने के काम आता है। यह बात तो शायद आप जानती होगी। इसलिए इसे बच्‍चों को दूध में मिलाकर पीने के लिए देती हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि बादाम रोगन को नाक में डालने से भी बहुत फायदे होते हैं।'' अगर आप अच्‍छी क्‍वालिटी का बादाम का तेल खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 195 रुपये है, लेकिन आप यहां से 155 रुपये में खरीद सकती हैं। 

 

जी हां अगर आप रोजाना 2-2 बूंद बादाम रोगन की अपनी नाक में डालती हैं तो आप लंबे समय तक ना केवल जवां रह सकती हैं बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी बच सकती हैं। आइए डॉक्‍टर अबरार मुल्तानी से जानें नाक में बादाम रोगन डालने से आपको क्‍या-क्‍या फायदे मिलते हैं। 

badam rogan in nose insdie

बादाम का तेल नाक में डालने के फायदे

  • सिरदर्द से आराम पहुंचता है।
  • बालों का झड़ना रोकता है।
  • साइनस की समस्‍या में फायदेमंद।
  • दांतों को मजबूत करता है।
  • आंखों के लिए बहुत लाभदायक है।

 

इसे जरूर पढ़ें: अगर कंसीव करने में हो रही है परेशानी तो नाभि में डालें तेल की कुछ बूंदें, होते हैं ऐसे ही कई फायदे

  • चेहरे के तेज को बढ़ाता है।
  • याद्दाश्‍त को बढ़ाता है।
  • बालों को सफेद होने से रोकता है।

अगर आप भी इन सभी समस्‍याओं से बचे रहना चाहती हैं तो आज से ही अपनी नाक में रोजाना 2-2 बूंद बादाम रोगन की डालें। इस तरह की जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।