Sun Sep 13, 2026 | Updated 02:11 AM IST

बार-बार पड़ जाती हैं बीमार और दवाइयों का बिल कर देता है जेब ढीली, तो खाली पेट अपनाएं नानी मां का यह सस्ता सा नुस्खा...रोग रहेंगे दूर

अगर आप बार-बार बीमार पड़ जाती हैं...आपकी इम्यूनिटी कमजोर हैं, तो एक्सपर्ट का यह अचूक नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। नानी मां के इस देसी नुस्खे से रोग दूर रहेंगे।
Updated:- 2025-08-12, 22:44 IST
image

यूं तो हम सभी सेहतमंद रहना चाहते हैं लेकिन फिर भी न चाहते हुए गाहे-बगाहे बीमारियां हमें घेर ही लेती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग जल्दी बीमारी और इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं और कुछ लोग अमूमन हेल्दी रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। लाइफस्टाइल, खान-पान और भी कई चीजें हमारे स्वास्थ्य को सीधे तरह प्रभावित करती हैं। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें इंफेक्शन्स और बीमारियां जल्दी हो जाती हैं। वहीं, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आए दिन बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में हमारे खान-पान की अहम भूमिका है। खाने-पीने में कई खास चीजों को शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। खाली पेट लहसुन की कली खाना भी हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करके हमें कई बीमारियों से बचा सकता है। इसके क्या फायदे हैं, इसे किस तरह खाना है और कैसे यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल दे रही हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए खाली पेट आजमाएं यह देसी नुस्खा

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप अक्सर बीमार हो जाती हैं, तो खाली पेट लहसुन की 1 कली को कूटकर खाएं।
  • लहसुन में एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल गुण होते हैं। यह बीमारियों से बचाव करता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

garlic for fatty liver

  • खाली पेट लहसुन की 1 कली चबाने से इंफेक्शन्स से बचाव होता है। लहसुन में एलिसिन होता है, जो हमारी इम्यूनिटी के लिए बहुत अच्छा है। यह सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन्स से बचाने और लड़ने में मदद करता है।
  • खाली पेट लहसुन की 1 कली चबाना सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • लहसुन, मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करने, डाइजेशन को सुधारने और वजन कम करने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

garlic and oil for joint pain

  • जिन लोगों के शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, उन्हें भी इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कम होता है। यह दिल की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि लहसुन की एक कली को कूटकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके 10-15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी के साथ लें।

 

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम में पड़ रहे हैं बार-बार बीमार? इन चीजों को खाएं और इम्यूनिटी बढ़ाएं

 

अगर आपके पीरियड्स लंबे समय से अनियमित हैं या पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।