Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

Belly Fat: पेट की चर्बी को कम करने के लिए रामबाण है यह 1 पत्ता

बेली फैट ने अगर आपको भी परेशान किया हुआ है, तो एक्सपर्ट के बताए इन पत्तों को चबाने, इनका जूस पीने से आपको मदद मिल सकती है। इससे बेली फैट और वजन दोनों ही कम होते हैं।
Updated:- 2023-11-09, 18:16 IST
Does curry leaves burn belly fat

पेट की चर्बी शरीर की सबसे जिद्दी चर्बी मानी जाती है। इसे कम करना बहुत मुश्किल होता है। अक्सर लोग अपना वजन तो कम कर लेते हैं, लेकिन पेट की जिद्दी चर्बी टस से मस नहीं होती है। बेली फैट को कम करने के लिए एक्सरसाइज भी जरूरी है, लेकिन साथ ही कई होममेड ड्रिंक्स, मसाले व हर्ब्स कारगर माने जाते हैं। किचेन में मौजूद कुछ ऐसे पत्ते भी हैं, जिनका इस्तेमाल अगर आप  सही तरह से करेंगी, तो आसानी से बेली फैट को कम कर पाएंगी।

यहां हम आपको एक ऐसे ही पत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल यूं तो तड़के में होता है, लेकिन यह पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में भई कारगर है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। 

बेली पैट को कम करने के लिए करी पत्ता (Does Curry Leaves burn Belly Fat)

curry leaves for belly fat

  •  वजन कम करने के लिए करी पत्ता फायदेमंद है। करी पत्ते में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और ई के साथ कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसमें कॉपर, आयरन और फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है।
  • करी पत्ता पाचन को सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।
  • करी पत्ता पेट को ठंडक पहुंचाता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी यह बाहर निकलता है और पेट की चर्बी को बर्न करता है।
  • करी पत्ता बैड कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है।
  • करी पत्ते में एंटी-ओबेसिटी और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं।
  • जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए भी करी पत्ते फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानें खाने का सही तरीका

वजन कम करने के लिए कैसे तैयार करें करी पत्ते का जूस

curry leaves juce for belly fat

  • 3-4 करी पत्तों को खाली पेट चबाएं।
  • आप इसका जूस भी पी सकती हैं।
  • 10-15 करी पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छान लें और इसमें शहद व नींबू का रस मिलाकर पिएं।
  • आप करी पत्ते की चाय भी बना सकती हैं। इसके लिए 10-15 करी पत्तों को और एक छोटा टुकडे अदरक को पानी में डालकर कुछ देर उबालें। फिर इसे छान लें और इसमें नींबू मिलाकर पिएं। 

यह भी पढ़ें- Weight Loss: वजन घटाने के लिए इस तरह पिएं लौंग की चाय

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।