Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

मानसून में जोड़ों के दर्द ने किया है परेशान? खाली पेट 1 चम्मच खाएं यह चूर्ण

मानसून में जोड़ों का दर्द कई बार काफी परेशान करता है। एक्सपर्ट का बताया 1 चम्मच चूर्ण इसे कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसे घर पर बनाना काफी आसान है।
Updated:- 2024-07-26, 17:47 IST
Home remedy for joint pain

मानसून में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करती हैं। इनमें से एक जोड़ों का दर्द भी है। यूं तो जोड़ों का दर्द किसी भी मौसम में होता है। लेकिन, मौसम बदलने पर यह ज्यादा परेशान करता है। खासकर, बारिश और सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है। आजकल गलत खान-पान के चलते, शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। इसके चलते, कम उम्र में ही लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान करने लगता है। इससे राहत पाने के लिए कई लोग ओवर-द-काउंटर मेडिसिन की मदद लेते हैं। लेकिन, असल में, मानसून में जोड़ों का दर्द दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 1 देसी चूर्ण के बारे में बता रहे हैं। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

बारिश के मौसम में जोड़ों के दर्द में राहत पहुंचाएगा यह देसी नुस्खा

ghee for joint pain in monsoon

  • घी एक हेल्दी फैट है। यह जोड़ों के लिए, नेचुरल लुब्रिकेंट के तौर पर काम करता है।
  • घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह जोड़ों की सूजन को कम करके, उनमें लचक बनाए रखता है।
  • अजवाइन में थाइमोल होता है। यह जोड़ों की सूजन और इंफ्लेमेशन को कम करता है।
  • अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और अकड़न को कम करते हैं।
  • हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह घुटनों के डैमेज और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।
  • हल्दी से डैमेज सेल्स भी रिपेयर होती हैं।
  • काली मिर्च जोड़ों के इंफ्लेमशन को कम करती है और कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन में मदद करती है।
  • दालीचीनी में सिनेमेलडिहाइड्स होते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
  • सौंठ जोड़ों के दर्द को कम करती है और चलने-फिरने में आराम देती है।

जोड़ों का दर्द दूर करने के लिए घर पर तैयार करें यह चूर्ण

ajwain for joint pain

सामग्री

  • घी- 1 टीस्पून
  • अजवाइन- आधा टीस्पून
  • सौंठ- 1 चुटकी
  • हल्दी -1 चुटकी
  • दालचीनी- 1 चुटकी
  • काली मिर्च- 1 चुटकी

विधि 

  • एक पैन में घी लें।
  • अब इसमें सारी चीजें डालें।
  • इसे हल्का सा भूनें।
  • आप चाहे तो इसे पीस भी सकती हैं।
  • आपका हेल्दी चूर्ण तैयार है।
  • इसे खाली पेट खाएं।

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं बारिश के मौसम में रोज 1 चम्मच शहद खाने से क्या होता है?

 

मानसून में इस देसी चूर्ण से आप जोड़ों के दर्द से निजात पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर, रोज पिएं यह खास चाय

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।