Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:33 AM IST

कम उम्र में आजकल दिल दे रहा है धोखा! 35 की उम्र के बाद महिलाएं ऐसे रखें हार्ट हेल्थ का ख्याल

Updated:- 2025-07-30, 14:02 IST
image

दिल की बीमारियों के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कम उम्र में ही लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। यहां तक कि युवाओं और बच्चों में भी हार्ट प्रॉब्लम्स देखने को मिल रही हैं। असल में बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान और बढ़ता तनाव युवाओं में दिल से जुड़ी दिक्कतों की वजह बन रहा है। पहले जहां हार्ट अटैक को बुज़ुर्गों की बीमारी माना जाता था, वहीं अब 30 से 40 की उम्र के बीच हार्ट अटैक के केस बढ़ते जा रहे हैं। खासकर महिलाओं में हार्ट से जुड़ी परेशानियां ज्यादा देखने को मिलती है। उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर इनका खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में 35 साल के बाद आपको अपने दिल की सेहत का ख्याल कैसे रखना है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इस बारे में डॉक्टर वैभव मिश्रा, सीनियर डायरेक्टर, कार्डियक साइंस, मैक्स हॉस्पिटल, पड़पड़पगंज जानकारी दे रहे हैं।

35 की उम्र के बाद महिलाएं इन टिप्स से रखें दिल का ख्याल

heart health and shortness of breath

  • 35 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे उनकी हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपनी हार्ट हेल्थ का विशेष ध्यान रखें।
  • 35 साल के बाद हार्ट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लो फैट वाले प्रोटीन को डाइट का हिस्सा बनाएं। आपको ट्रांस फैट और प्रोसेस्ड फूड को पूरी तरह अवॉइड करना है क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ाकर दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
  • रोजाना एक्सरसाइज और वॉक करें। हर दिन कम से कम आधे घंटे की वॉक, योगा या अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें। इससे ब्लड प्रेशर और वजन कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है।

यह भी पढ़ें- हार्ट में ब्लॉकेज क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें

how to keep heart healthy tips

  • स्ट्रेस कम लें। मेडिटेशन और अच्छी नींद लें। इससे दिमाग शांत होता है और दिल के लिए भी ये फायदेमंद है।
  • नियमित रूप से हेल्थ चेकअप करवाना भी जरूरी है। बीपी, कोलेस्ट्रॉल और शुगर चेक करवाती रहें। अगर परिवार में किसी को दिल की बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह लेना और इन बातों का ध्यान रखना और जरूरी हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से पहले नजर आते हैं ये लक्षण, जानें कारण और बचाव के उपाय

 

महिलाएं इन टिप्स की मदद से हार्ट हेल्थ का ध्यान रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।