गुब्बारे की तरह फूले पेट से बाहर नहीं निकल पाती है गैस? क्या आपने आजमाया यह घरेलू उपाय

Stomach Gas Remedy: क्या आपके पेट में कभी-कभी गैस जम जाती है...इसकी वजह से पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है और तेज दर्द उठता है?  इस बाहर निकालने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है।
image

क्या आपका पाचन कमजोर है?

क्या आपको कुछ भी खाते ही गैस और ब्लोटिंग हो जाती है?

क्या आपका पेट अक्सर गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूल जाता है?

क्या आप रोज सुबह खाली पेट गैस की गोली खाते हैं?

अगर ऐसा है, तो बिना देर किए अपने डाइजेशन को सुधारने के बारे में सोचिए। पेट से जुड़ी दिक्कतों को कई बार हम हल्के में ले लेते हैं। लेकिन, असल में खाना ठीक से पचना, खाने के न्यूट्रिएंट्स का शरीर को सही तरह से मिलना और पेट का रोज सुबह साफ होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है और बार-बार आपके पेट में गैस का गुब्बारा बन जाता है, तो खान-पान में बदलाव के साथ कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। कैस्टर ऑयल भी गैस को कम करने में कई रामबाण से कम नहीं है। पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने के लिए कैसे कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करना है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

पेट में फंसी गैस ने के लिए ऐसे करें कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल

gas and bloating remedies

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप नाभि और इसके आस-पास कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदे डालकर इससे मसाज करेंगी, तो इससे डाइजेशन में सुधार होगा। ऐसा करने से डाइजेस्टिव सिस्टम में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और पाचन ठीक रहता है।
  • आपको हल्के हाथों से नाभि और इसके आस-पास मसाज करनी है,इससे पेट में फंसी गैस आसानी से बाहर निकलेगी।
  • अगर गैस की वजह से आपका पेट फूल गया है, तो नाभि में कैस्टर ऑयल की कुछ बूंदे डालने से ब्लोटिंग नहीं होगी यानी पेट का फूलना कम होगा। दरअसल, कैस्टर ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देते हैं।
  • अगर गैस की वजह से आपके पेट में दर्द हो रहा है, तो भी कैस्टर ऑयल से मसाज करने से आपको आराम मिलेगा। पेट ठीक से साफ न होने पर भी पेट में गैस बनती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है अचानक से पेट में गैस का दर्द उठने पर क्या करना चाहिए?

how to keep stomach healthy

  • कैस्टर ऑयल की मसाज करने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स का सीक्रेशन तेज हो सकता है और पेट आसानी से साफ होता है, जिससे गैस और अपच नहीं होती है।
  • इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। इस तेल से मसाज करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज


पेट में जमी हुई गैस को बाहर निकालने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP