क्या स्ट्रेस की वजह से भी हो सकती है कब्ज की समस्या ? एक्सपर्ट से जानिए जवाब

Can Stress Cause Constipation: कब्ज पाचन से जुड़ी एक ऐसी समस्या है जिससे हम सब कभी ना कभी जरूर गुज़रे होंगे। कई बार ये तुरंत ठीक हो जाता है लेकिन कई बार ये लंबे वक्त तक आपको परेशान कर सकता है। अगर आप भी बार-बार कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट की जरूरत है।जी हां स्ट्रेस के कारण भी आपको कॉन्स्टिपेशन की समस्या हो सकती है। अब आप सोच रहे होंगे की पेट और तनाव का क्या कनेक्शन है? भला तनाव के चलते कब्ज भी हो सकता है? तो इसका जवाब हां है, दरअसल तनाव लेने से आपको ना सिर्फ कब्ज बल्कि और भी कई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी पीएसआरआई अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ भूषण भोले दे रहे हैं।
क्या तनाव कब्ज का कारण बनता है ?(Can stress affect bowel movements)

एक्सपर्ट कहते हैं कि पेट और मानसिक स्वास्थ का गहरा रिश्ता है। हमारे गट और दिमाग दोनों में एक ही तरह के न्यूरोट्रांसमीटर्स होते हैं। जब आप तनाव लेते हैं तो मस्तिष्क कोर्टिसोल, एड्रेनालाईन और सेरोटोनिन जैसे हार्मोन रिलीज करता है जिससे आपको पेट में ऐंठन होती है। वहीं जब आप तनाव लेते हैं तो शरीर की एड्रेनल ग्लैंड अपिनोफ्रिन नाम का एक हार्मोन जारी करती है यह शरीर में रक्त के प्रवाह को आंतो से हृदय, फेफड़े और मस्तिष्क के जैसे जरूरी अंग की ओर करने का कारण बनता है परिणामस्वरुप आंतों की गति धीमा हो जाती है और कब्ज हो सकती है
स्ट्रेस की स्थिति में कई लोग उल्टा सीधा तला भुना, प्रोसेस्ड फूड ( प्रोसेस्ड फूड खाने के गंभीर परिणाम) खाते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा कम होती है। इस वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। स्ट्रेस में लोग पानी भी कम पीते हैं, ये भी कब्ज का एक बड़ा कारण बनता है। इसके अलावा तनाव में लोग ना वक्त पर खाना खाते हैं ना ही शारीरिक गतिविधि करते हैं, इस वजह से भी पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। वहीं कई लोग स्ट्रेस में शराब और सिगरेट का भी सेवन करते हैं इससे भी कब्ज की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें-तनाव से ना हों परेशान, बस बदल दें अपनी यह आदतें
कैसे दूर करें कब्ज की समस्या? (How much does stress affect constipation)

- सबसे पहले अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं और इस कारण आपको कब्ज (कब्ज से तुरंत राहत दिलाएगी ये थेरेपी) की समस्या हो रही हैं तो आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आप कुछ ब्रीदिंग एक्सरसाइज या मेडिटेशन कर सकते हैं। आप अपने पसंदीदा म्यूजिक सुन कर भी स्ट्रेस मैनेज कर सकते हैं।
- आप स्वस्थ खान पान और जीवनशैली को अपनाएं, जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अल्कोहल, सिगरेट से दूरी बनाएं।
- आप अपनी डाइट में सेब का सिरका भी शामिल कर सकते हैं। विनेगर नेचुरल लेक्सेटिव की तरहव काम करता है इससे मल त्यागने की प्रक्रिया आसान हो जाती है
यह भी पढ़ें- आखिर एक दिन में कितना पानी पीना आपके लिए होगा सही?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।