मुंह के छालों को '2 दिन' में गायब करता है दादी मां का बताया ये नुस्खा

कुछ महिलाओं के मुंह में छाले बार-बार हो जाते है और यह समस्या उन्हें बेहद परेशान भी करती हैं। ऐसी महिलाओं में मैं भी शामिल हूं। मैं भी छालों की समस्या से बहुत परेशान रहती थी क्योंकि यह मेरे मुंह में बार-बार हो जाते हैं। इसके चलते ना तो मैं ठीक से खा पाती थी और ना ही बात कर पाती थी। मेरी इस समस्या को देखते हुए मेरी दादी मां ने मुझे एक नुस्खा बताया। इस नुस्खे को कुछ दिन अपनाने के बाद मेरे मुंह के छाले ठीक हो गए। यह नुस्खा मैं आपसे भी जरूर शेयर करूंगी ताकि आप भी इस समस्या से निजात पा सकें।
Read more: '1 हफ्ते' तक रोजाना '2 इलायची' खाएं और बीमारी को भूल जाएं
जी हां मुंह के छाले दिखने में भले ही छोटे होते हैं, लेकिन बहुत तकलीफ देते है। क्योंकि मुंह में छालों के कारण ना तो हम सही तरह से खाना खा पाती हैं और ना ही बात कर पाती हैं। जिसके बिना शायद कोई भी महिला परेशान हो सकती है। और तो और इन छालों में काफी जलन और पेन भी महसूस होता है। वैसे तो डॉक्टर मुंह के छालों के इलाज के लिए मल्टीविटामिन देते हैं, जिससे छाले धीरे-धीरे ठीक होने लगते हैं। लेकिन कई महिलाएं मुंह के छालों के लिए दवाओं की बजाय प्राकृतिक उपचार का सहारा लेती हैं। अगर आप भी मुंह के छालों से बचने के लिए प्राकृतिक उपचार चाहती हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
आमतौर पर मुंह छाले बॉडी में न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण होते हैं। लेकिन कभी-कभी खराब लाइफस्टाइल, कब्ज या खान-पान में गड़बड़ी के कारण भी मुंह में छाले होने लगते है। मुंह के छालों का अगर सही समय पर इलाज नहीं किया गया तो मुंह के छाले घाव में बदल सकते हैं। अगर आप भी मुंह के छालों की समस्या से परेशान रहती हैं, और इस समस्या से बचने के लिए होम रेमिडिज की खोज कर रही हैं तो यहां दिया अद्भुत घरेलू उपाय आपके लिए मददगार हो सकता है। जी हां मेरी दादी मां का बताया नुस्खा यानि मुंह के छालों को दूर करने में अंजीर का पत्ता बहुत अच्छा होता है।
अंजीर का पत्ता ही क्यों?
अंजीर का पत्ता इस्तेमाल करने से पहले यह सवाल मैंने भी अपनी दादी मां से पूछा था कि छालों के लिए अंजीर का पत्ता ही क्यों? तब उन्होंने मुझे बताया था कि अंजीर के पत्तों में कई तरह के विटामिन और मिनरल जैसे विटामिन बी-1, बी-2, विटामिन ए, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। यह सभी न्यूट्रिएंट्स एक साथ मिलकर छाले के आस-पास की सूजन को कम करने में हेल्प करते हैं, और साथ ही पेन का भी इलाज करते है।
बनाने के लिए सामग्री
- अंजीर के पत्ते - 2-3
- पानी - 2 गिलास
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- एक पैन में 2 गिलास पानी लेकर उसे गर्म करें।
- उबलते पानी में अंजीर के पत्तों को उबालें।
- फिर गैस को बंद कर दें।
- अब पैन का ढक्कन बंद कर दें और इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब पानी से पत्तियों को अलग कर दें और पानी को कप में निकाल लें।
- इस पानी को ब्रेकफास्ट के बाद रोजाना 2 हफ्ते तक लें।
Read more: फास्ट फूड ने आपके पेट की बजा दी है बैंड तो इस तरह खाएं अदरक और सौंफ
इस उपाय को करने से आपके मुंह के छाले दूर हो जाएंगे। यह प्राकृतिक उपचार तभी अच्छी तरह से काम करता है, जब आप इसका इस्तेमाल रेगुलर करती हैं। साथ ही इस उपाय को करते समय आपको स्पाइसी और ऑयली फूड से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह अल्सर के लक्षण को बढ़ा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।